द इंडियन व्यू

नागपुर वनडे में भारत की जीत, शुभमन गिल का शानदार अर्धशतक

भारत ने नागपुर में हुए पहले वनडे में इंग्लैंड को बुरी तरह हराया। शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने बल्ले, जबकि रविंद्र जडेजा और हर्षित राणा ने गेंद से अपनी चमक बिखेरी। भारत ने इस मुकाबले को 4 विकेट से जीता और तीन…

Ragwendra P Singh
February 6, 2025
2 min read
नागपुर वनडे में भारत की जीत, शुभमन गिल का शानदार अर्धशतक

भारत ने नागपुर में हुए पहले वनडे में इंग्लैंड को बुरी तरह हराया। शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने बल्ले, जबकि रविंद्र जडेजा और हर्षित राणा ने गेंद से अपनी चमक बिखेरी। भारत ने इस मुकाबले को 4 विकेट से जीता और तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

Associated Press

सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक में 9 फरवरी को खेला जाएगा। इंग्लैंड ने 248 रन बनाए थे। भारत ने 249 रनों के लक्ष्य को 6 विकेट पर 38.4 ओवर में हासिल कर लिया। 87 रनों की पारी खेलने वाले शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। कप्तान का ये फैसला शुरुआत में सही साबित होता नजर आ रहा था, क्योंकि 70 से ज्यादा रन बन चुके थे और कोई भी विकेट नहीं गिरा था, लेकिन जैसे ही पहला विकेट गिरा तो फिर विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया।

75 रनों पर पहला विकेट गिरा था और 77 रन पर तीन विकेट गिर गए थे। इस तरह इंग्लैंड की टीम 248 रन बनाकर ढेर हो गई। दो बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के लिए अर्धशतक जड़ा। कप्तान जोस बटलर ने 52 और जैकब बेथेल ने 51 रनों की पारी खेली। 43 रन फिल सॉल्ट ने बनाए।

इनके अलावा 32 रन बेन डकेट के बल्ले से निकले। बाकी के बल्लेबाज फ्लॉप रहे। भारत से तीन-तीन विकेट हर्षित राणा और रविंद्र जडेजा ने चटकाए, जबकि एक-एक सफलता अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को मिली। हार्दिक पांड्या का खाता खाली रहा।

249 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। 19 रन पर यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के बीच एक तूफानी 97 रनों की साझेदारी हुई। इस बीच श्रेयस अय्यर 36 गेंदों में 59 रन बनाए।

शुभमन गिल मैदान पर टिके रहे और उन्होंने अक्षर पटेल के साथ चौथे विकेट के लिए एक और बड़ी साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। अक्षर पटेल 52 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे और बाद में शुभमन गिल भी 87 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद और साकिब महमूद को 2-2 विकेट मिले।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।