द इंडियन व्यू

'ना जाने कौन आ गया' का टीज़र रिलीज, प्यार और बदले की डार्क कहानी

जतिन सरना, मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी स्टारर फिल्म ना जाने कौन आ गया का टीज़र रिलीज कर दिया गया है। 1 मिनट 10 सेकंड का यह टीज़र एक ऐसी अनकही प्रेम कहानी की झलक देता है, जिसमें जुनून, धोखा और बदले की आग साथ-साथ चलती है।…

Ragwendra P Singh
February 16, 2026
2 min read
'ना जाने कौन आ गया' का टीज़र रिलीज, प्यार और बदले की डार्क कहानी

जतिन सरना, मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी स्टारर फिल्म ना जाने कौन आ गया का टीज़र रिलीज कर दिया गया है। 1 मिनट 10 सेकंड का यह टीज़र एक ऐसी अनकही प्रेम कहानी की झलक देता है, जिसमें जुनून, धोखा और बदले की आग साथ-साथ चलती है। आज के दौर में जहां प्यार को अक्सर परफेक्ट रूप में दिखाया जाता है, वहीं यह फिल्म रिश्तों के खतरनाक और जहरीले पहलुओं को सामने लाने की कोशिश करती नजर आती है।

 

टीज़र की शुरुआत उत्तराखंड के खूबसूरत दृश्यों से होती है, जहां एक शायरी और संवाद, "कुछ सच जीने का हक छीन लेते हैं", कहानी के दर्द को रेखांकित करते हैं। जतिन सरना, मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी एक इंटेंस लव ट्राएंगल में नजर आते हैं। टीज़र में पैशनेट लव सीन्स, इमोशनल ब्रेकडाउन और आक्रामक टकराव की झलक मिलती है। अंतिम दृश्य में माचिस की तीली से झूले को आग लगाते जतिन सरना का शॉट कहानी के बदले और टूटन के संकेत देता है।

 

फिल्म धवन फिल्म्स और विकास अरोड़ा फिल्म्स के बैनर तले बनी है। निर्माता विपुल धवन और पूजा अरोड़ा हैं, जबकि रीत अरोड़ा सह-निर्माता हैं। मेकर्स के अनुसार, यह फिल्म आधुनिक रिश्तों की जटिलता, भरोसे के टूटने और प्यार के अंधेरे पहलुओं को दिखाएगी। 'ना जाने कौन आ गया' 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…