द इंडियन व्यू

नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ के तहत बड़ी कार्यवाही

जम्मू-कश्मीर में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ के तहत श्रीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पालपोरा नूरबाग इलाके में एक कथित ड्रग तस्कर के अवैध रूप से बने मकान को ध्वस्त कर दिया। पुलिस के मुताबिक, यह…

Ragwendra P Singh
May 7, 2026
2 min read
नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ के तहत बड़ी कार्यवाही

जम्मू-कश्मीर में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ के तहत श्रीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पालपोरा नूरबाग इलाके में एक कथित ड्रग तस्कर के अवैध रूप से बने मकान को ध्वस्त कर दिया। पुलिस के मुताबिक, यह मकान सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया गया था। पुलिस ने बताया कि हिलाल अहमद शेख नाम के शख्स पर आरोप है कि उसने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान खड़ा किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में शामिल रहा है।

आरोपी के खिलाफ इस मामले में थाना खनयार में NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत FIR संख्या 06/2025 दर्ज है। वहीं थाना सफाकदल में NDPS एक्ट की धारा 8/20 और 22 के तहत FIR संख्या 47/2026 भी दर्ज की गई है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह मकान नशीले पदार्थों की तस्करी से कमाए गए पैसे से बनाया गया था। अधिकारियों ने पाया कि निर्माण राजस्व कानूनों और कानूनी प्रक्रियाओं का स्पष्ट उल्लंघन करते हुए किया गया था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के करीबी सहयोगी और परिवार के कुछ सदस्य भी घाटी में NDPS एक्ट के कई मामलों में कथित रूप से शामिल हैं। इससे एक बड़े ड्रग नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने और संबंधित विभागों के साथ समन्वय के बाद अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई उन लोगों के लिए कड़ा संदेश है जो नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से संपत्ति खड़ी करते हैं।

घाटी में ड्रग तस्करी के खिलाफ एक्शन जारी रहेगा'
पुलिस ने साफ किया कि ड्रग तस्करी से बनाई गई किसी भी संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। श्रीनगर पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति दोहराते हुए लोगों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करें, ताकि युवाओं को इस खतरे से बचाया जा सके। बता दें कि उत्तर प्रदेश में योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अपराधियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का अभियान शुरू किया था, जिसे बाद में अन्य प्रदेशों की सरकारों ने भी अपना लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।