द इंडियन व्यू

नरेंद्र कुमार अब यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन के पूर्णकालिक सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की रविवार को मेरठ में हुई स्पेशल जनरल काउंसिल की मीटिग में 58 जनपदों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर अध्यक्ष आशुतोष भल्ला क नेतृत्व स्वीकार किया। साभार : गूगल इस बैठक में गत 25…

Ragwendra P Singh
January 12, 2025
2 min read
नरेंद्र कुमार अब यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन के पूर्णकालिक सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की रविवार को मेरठ में हुई स्पेशल जनरल काउंसिल की मीटिग में 58 जनपदों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर अध्यक्ष आशुतोष भल्ला क नेतृत्व स्वीकार किया।

साभार : गूगल

इस बैठक में गत 25 दिसंबर 2024 को कानपुर में अध्यक्ष की अनुमति के बिना हुई असंवैधानिक मीटिंग को पूरे सदन ने निरस्त कर दिया। इसके साथ पूर्व सचिव डॉ देवेश दुबे को सर्वसम्मति से पद से हटा दिया गय। वहीं कार्यवाहक सचिव नरेंद्र कुमार को पूर्ण रूप से सचिव मनोनीत किया गया और उन्हें सचिव के संपूर्ण कार्य के निर्वहन का उत्तरदायित्व सोपा गया।

अब सिर्फ ऑनलाइन एंट्री, कोई भी शुल्क ऑनलाइन ही लिया जाएगा

एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला द्वारा आयोजित बैठक में कानपुर में मतभेद के चलते पूर्व जिला सचिव नरेश चौधरी और दिनेश भदौरिया के मतभेद को लिखित रूप से दूर करने और एकमत होने के शपथ पत्र देने के उपरांत कानपुर संगठन को बहाल कर दिया गया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराने वाले जनपद को मिलेगा 40 से 60 फीसदी तक आर्थिक सहयोग

इसके साथ बनाए गए नए संगठन एथलेटिक्स कानपुर की मान्यता को समाप्त कर दिया गया है। आज बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक दशा में ऑनलाइन एंट्री ही की जाएगी। इसमें किसी प्रकार का रजिस्ट्रेशन शुल्क व सब्सक्रिप्शन शुल्क ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा।

ये पेमेंट उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार द्वारा भेजे गए अकाउंट में ही भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराने वाले जनपद को 40 से 60 फीसदी तक आर्थिक सहयोग दिया जाएगा।

वहीं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को किट खाने-पीने व यथा संभव रहने की व्यवस्था भी की जाएगी।
इसके साथ ही सह सचिव संदीप सिंह ने एसोसिएशन के एकाउंट बन्द होने के कारण प्रतियोगिताओं के आयोजन में आ रही कठिनाई को ध्यान में रखते हुवे नया एकाउंट किसी राष्ट्रीय कृत बैंक में खुलवाने के प्रस्ताव रखा जिसको उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वीकार किया। इसकी जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष नीरज कुमार व सचिव नरेन्द्र कुमार को  दी गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।