नदिया में सीमा पार करते अफगान नागरिक गिरफ्तार
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा अवैध रूप से पार करने की कोशिश कर रहे एक अफगान नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद सीमा सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सीमा…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा अवैध रूप से पार करने की कोशिश कर रहे एक अफगान नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद सीमा सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपित की पहचान अलजाही मुसाफर के रूप में हुई है, जो अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत का निवासी बताया जा रहा है। उसे देर रात नियमित गश्त के दौरान नदिया जिले के फतेपुर सीमा क्षेत्र से पकड़ा गया। उसके पास भारत में प्रवेश से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। उसके पास बांग्लादेश का भी कोई पहचान पत्र नहीं मिला।
प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे पश्चिम बंगाल पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार को नदिया जिले के रानाघाट की एक अदालत ने आरोपित को पुलिस हिरासत में भेज दिया। वह नदिया जिले के हांसखाली थाना पुलिस की हिरासत में है। पुलिस के अनुसार, आरोपित यह नहीं बता सका कि वह किस उद्देश्य से सीमा क्षेत्र में पहुंचा और किसके सहयोग से उसने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश की। इस बात की भी जांच की जा रही है कि वह किस रास्ते से पहले बांग्लादेश पहुंचा और वहां से भारत आने का प्रयास किया।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
