द इंडियन व्यू

"नंबर सिर्फ एक आंकड़ा है, टीम जहाँ चाहेगी मैं वहाँ खेलूँगा" : ध्रुव जुरेल

आईपीएल के इस सत्र में चार पारियों में दो अर्धशतक जड़ चुके विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करके खुश हैं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ एक ‘क्रम’ है और वह किसी भी पोजिशन पर उतरने के लिए…

Ragwendra P Singh
April 11, 2026
2 min read
"नंबर सिर्फ एक आंकड़ा है, टीम जहाँ चाहेगी मैं वहाँ खेलूँगा" : ध्रुव जुरेल

आईपीएल के इस सत्र में चार पारियों में दो अर्धशतक जड़ चुके विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करके खुश हैं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ एक ‘क्रम’ है और वह किसी भी पोजिशन पर उतरने के लिए तैयार रहते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जुरेल उस समय क्रीज पर आए जब राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट पर 21 रन था। उन्होंने नाबाद 81 रन बनाए और टीम को लगातार चौथी जीत दिलाई।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जुरेल ने कहा, “मैं पिछले साल पांचवें और छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहा था। आखिर में तो लक्ष्य मैच जीतना ही होता है। मैनेजमेंट ने मुझ पर भरोसा दिखाते हुए मुझे तीसरे नंबर पर भेजा है।”

साभार : गूगल

उन्होंने आगे कहा, “यह सिर्फ एक नंबर है। मैं किसी खास नंबर की मांग नहीं करता। मेरा स्वभाव ऐसा ही है। अगर मुझे आठवें या नौवें नंबर पर भी भेजा जाएगा तो मैं योगदान देकर खुश रहूंगा। टीम को जहां मेरी जरूरत होगी, मैं उसके लिए तैयार हूं।”

राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 78 रन बनाए। जुरेल ने यह भी कहा, “जब मैं तीसरे नंबर पर उतरता हूं तो मेरा काम आसान हो जाता है। वैभव हर गेंद पर आक्रामक बल्लेबाजी कर रहा था और उसे देखकर लगता था कि पिच पर कुछ खास नहीं है। क्रिकेट उतना आसान नहीं है जितना वह उसे बना देता है।”

उन्होंने आगे कहा, “जब आपको पता होता है कि वह गेंद को बेहतरीन तरीके से हिट कर रहा है और उस पर अच्छा दबाव भी होता है कि वह इतना अच्छा खेल रहा है और मुझे भी योगदान देना है, तब भी चीजें आसान लगती हैं क्योंकि लगता है कि जब वह इतना अच्छा खेल सकता है तो मैं भी खेल सकता हूं।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।