नंबर-1 टी20 बॉलर बने आदिल रशीद, रैंकिंग में बादशाहत हासिल
आईसीसी ने बुधवार को प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद ने आईसीसी टी20 गेंदबाजों की रैकिंग में बादशाहत हासिल कर ली है। वह फिर से नंबर-1 टी20 बॉलर बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के स्पिनर…

आईसीसी ने बुधवार को प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद ने आईसीसी टी20 गेंदबाजों की रैकिंग में बादशाहत हासिल कर ली है। वह फिर से नंबर-1 टी20 बॉलर बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन को दूसरे पायदान पर खिसका दिया है।

आदिल के खाते में फिलहाल 718 रेटिंग अंक हैं। अकील के 707 अंक हैं। आदिल भारत बनाम इंग्लैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज में किफायती गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक तीन मैचों में 56 रन देकर तीन विकेट निकाले हैं। उनका इकॉनमी रेट 5.60 है।
भारत के 'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती ने लंबी छलांग लगाई है। वह 25 पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें पर पहुंच गए हैं। उनके 679 अंक हैं। वरुण इंग्लैंड के खिलाफ कातिलाना गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने तीन मैचों में सर्वाधिक 10 विकेट चटकाए हैं।
वरुण ने मंगलवार को राजकोट में तीसरे मैच में पांच विकेट हॉल लिया लेकिन बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण भारत को 26 रनों से हार मिली। भारत सीरीज में 2-1 से आगे है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (666) 13 पायदान ऊपर चढ़कर छठे पर आए गए हैं।
टॉप-10 में भारत के तीन गेंदबाज हैं। पेसर अर्शदीप सिंह (664) संयुक्त रूप से आठवें और स्पिनर रवि बिश्नोई (659) दसवें स्थान पर हैं। स्पिनर अक्षर पटेल (645) पांच नंबर ऊपर 11वें पर पहुंच गए हैं। वहीं, टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई स्टार ट्रेविस हेड (855) को चुनौती देने वाला एक नया खिलाड़ी आ गया है।
यह और कोई नहीं बल्कि भारत के युवा बैटर तिलक वर्मा (832) हैं। तिलक को एक स्थान का फायदा हुआ और अब दूसरे पर काबिज हो गए हैं। वह जारी सीरीज में तीन मैचों में 109 रन बना चुके हैं।
युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी लंबी छलांग लगाई है। वह 59 पायदान चढ़कर 40वें स्थान पर पहुंच गए। वह 115 रन बटोर चुके हैं। इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन (पांच पायदान ऊपर 32वें पर) और बेन डकेट (28 पायदान ऊपर 68वें पर) भी आगे बढ़े हैं।
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर संजू सैमसन को नुकसान झेलना पड़ा है। सूर्या चौथे पर कायम हैं लेकिन उनके 25 अंक घट गए। सैमसन 17वें से लुढ़ककर 29वें पर पायदान पर चले गए। दोनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। सैमसन ने 34 और सूर्या ने 26 रन जोड़े हैं। चौथा टी20 मैच 31 जनवरी को होगा।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
