धौलाधार की वादियों में आईपीएल का रोमांच, मई में धर्मशाला में खेले जाएंगे तीन मुकाबले
धर्मशाला : दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदानों में शुमार हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में एक बार फिर आईपीएल का रोमांच देखने को मिलेगा। बीसीसीआई द्वारा जारी नवीनतम शेड्यूल के अनुसार आगामी मई महीने में…

धर्मशाला : दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदानों में शुमार हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में एक बार फिर आईपीएल का रोमांच देखने को मिलेगा। बीसीसीआई द्वारा जारी नवीनतम शेड्यूल के अनुसार आगामी मई महीने में धर्मशाला के इस मैदान पर कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पंजाब किंग्स के दूसरे 'होम ग्राउंड' में यह मुकाबले क्रिकेट प्रेमियों को जबरदस्त रोमांच लाने वाले होंगे। बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच होने वाले इन मैचों को लेकर न केवल हिमाचल के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है, बल्कि स्थानीय पर्यटन उद्योग को भी इससे बड़ी उम्मीदें जगी हैं।
धर्मशाला में मैचों का सिलसिला 11 मई को शुरू होगा जब पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इसके ठीक तीन दिन बाद 14 मई को मुंबई इंडियंस की टीम यहां पंजाब को चुनौती देने पहुंचेगी। इन दोनों मुकाबलों का समय शाम 7:30 बजे रखा गया है। वहीं 17 मई को होने वाला मुकाबला सबसे खास माना जा रहा है क्योंकि उस दिन रविवार को दोपहर 3:30 बजे पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भिड़ंत होगी। किंग कोहली और पंजाब के शेरों के बीच होने वाली इस टक्कर को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसकों के उमड़ने की संभावना है।
धर्मशाला के इन मैचों के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी क्रिकेट का पारा चढ़ेगा। 12 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच होगा जबकि 13 मई को रायपुर के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से लोहा लेगी। 15 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होगा और 16 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गुजरात टाइटन्स की टीम केकेआर से भिड़ेगी। इन मैचों के आयोजन से न केवल खेल प्रेमियों का मनोरंजन होगा, बल्कि पर्यटन और स्थानीय व्यापार को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
