द इंडियन व्यू

आईपीएल की तैयारी में जुटे एमएस धोनी, पैड पहनते वीडियो ने बढ़ाया उत्साह

दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का पैड पहनते हुए एक वीडियो सामने आया है। एमएस धोनी ने दिसंबर 2004 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और 2020…

Ragwendra P Singh
January 24, 2026
2 min read
आईपीएल की तैयारी में जुटे एमएस धोनी, पैड पहनते वीडियो ने बढ़ाया उत्साह

दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का पैड पहनते हुए एक वीडियो सामने आया है।

एमएस धोनी ने दिसंबर 2004 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और 2020 में वनडे से संन्यास लिया। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में भारत को कई ऐतिहासिक जीत दिलाईं। महान भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, जो क्रिकेट फैंस के लिए एक भावुक पल था।

एमएस धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने एमएस धोनी के पैड पहनते और बल्ला उठाते हुए वीडियो शेयर किया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "देखो कौन वापस आ गया है। JSCA का गौरव: महेंद्र सिंह धोनी।"

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ शानदार फॉर्म में हैं। वहीं धोनी का ये आखिरी सीजन हो सकता है, ऐसे में सीएसके छठी ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी। पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर थी। टीम ने 14 मैच खेलते हुए सिर्फ चार जीत हासिल की थी।

साभार : गूगल

धोनी का पिछला सीजन आईपीएल 2025 अच्छा नहीं रहा था, उन्होंने 13 पारियों में सिर्फ 196 रन बनाए। उनका औसत 24.50 और स्ट्राइक रेट 135.17 रहा, जबकि सर्वश्रेष्ठ स्कोर 30* था। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने पर धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भी संभाली थी।

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने भी पुष्टि की है कि धोनी आईपीएल 2026 में खेलेंगे, जो उनका 17वां सीजन होगा। धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक हैं।

https://twitter.com/ChennaiIPL/status/2014970342788497503

उन्होंने 278 मैचों में 242 पारियों में 5,439 रन बनाए हैं। उनका औसत 38.80 और स्ट्राइक रेट 137.45 रहा है। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 है। धोनी ने कभी भी आईपीएल में शतक नहीं लगाया, लेकिन फिनिशर के रूप में उनकी क्षमता बेजोड़ रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।