द इंडियन व्यू

एमएस धोनी की कामयाबी के पीछे कौन? साक्षी धोनी ने खोला राज

आईपीएल 2026 का आगाज होने वाला है। फैंस चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को फील्ड पर देखने के लिए बेताब हैं। इस रंगारंग लीग से पहले धोनी की पत्नी साक्षी ने उनकी सफलता का राज दुनिया को बताया है। साक्षी धोनी ने…

Ragwendra P Singh
March 20, 2026
2 min read
एमएस धोनी की कामयाबी के पीछे कौन? साक्षी धोनी ने खोला राज

आईपीएल 2026 का आगाज होने वाला है। फैंस चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को फील्ड पर देखने के लिए बेताब हैं। इस रंगारंग लीग से पहले धोनी की पत्नी साक्षी ने उनकी सफलता का राज दुनिया को बताया है।

साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर धोनी की सफलता उनकी हिम्मत की बात की है और बताया है कि कैसे एक इंसान की वजह से वह इतनी बड़ी विरासत खड़ी कर पाए है, जिसपर आज पूरे देश को नाज है।

यह इंसान और कोई नहीं बल्कि धोनी के पिता पान सिंह धोनी है, जिनका जन्मदिन 19 मार्च को था। साक्षी धोनी ने एक तस्वीर पोस्ट की और उनकी जीवन-गाथा की तारीफ करते हुए उसे प्रेरणादायक बताया, और धोनी को आज के रूप में ढालने का श्रेय उन्हें दिया।

Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

उन्होंने लिखा, “एक युवा लड़के से जिसने हिम्मत के साथ अपना गांव अकेला छोड़ दिया... एक ऐसी विरासत बनाने तक जिसका पूरा देश सम्मान करता है - आपकी यात्रा पूरी तरह से प्रेरणा देने वाली है। मेरे आदमी की सफलता के पीछे की ताकत और आपकी वजह से वह आज जो कुछ भी है। हम आपसे प्यार करते हैं! जन्मदिन मुबारक हो!”

Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

हर बार की तरह इस सीजन के शुरू होने से पहले भी कहा जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उसके बाद से वह लगातार आईपीएल खेल रहे हैं। धोनी अब 44 साल के हैं और 7 जुलाई को 45 के पूरे हो जाएंगे। ऐसे में कहा जा रहा है कि यह आईपीएल सीजन उनके करियर का आखिरी सीजन हो सकता है।

धोनी के बैकअप के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल कर लिया है, जिनको भविष्य में टीम के कप्तान के रूप में भी देखा जा सकता है। धोनी के जाने के बाद वह उनकी विरासत को संभाल सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।