धोनी की कप्तानी में न खेल पाने का हमेशा रहेगा अफसोस : सूर्यकुमार यादव
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा खुलासा किया है, जो उनके लिए दुर्भाग्य की तरह है। सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि उनको जिंदगीभर इस बात का पछतावा रहेगा कि वे महान एमएस धोनी की कप्तानी में कभी क्रिकेट नहीं खेल…

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा खुलासा किया है, जो उनके लिए दुर्भाग्य की तरह है। सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि उनको जिंदगीभर इस बात का पछतावा रहेगा कि वे महान एमएस धोनी की कप्तानी में कभी क्रिकेट नहीं खेल पाए। हालांकि, वे एमएस धोनी के खिलाफ जरूर खेले हैं।

सूर्या साथ में कभी धोनी के नहीं खेल पाए। सूर्यकुमार यादव ने 2021 में विराट कोहली की कप्तानी में डेब्यू किया था और फिर रोहित शर्मा की कप्तानी में इंटरनेशनल क्रिकेट खेले। अब वे खुद टी20 टीम के कप्तान हैं। 2010 में सूर्यकुमार यादव ने डोमेस्टिक क्रिकेट में डेब्यू किया था।
एक दशक से ज्यादा समय के इंतजार के बाद उनको इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका मिला। 202 में डेब्यू करने के महज 3 साल के भीतर उन्होंने अपनी कंसिस्टेंसी की बदौलत कप्तानी भी हासिल की, लेकिन उनको पछतावा है कि वे धोनी की कप्तानी में नहीं खेले। सूर्यकुमार यादव ने कहा, "सबसे पहले, मैं एमएस धोनी को याद करता हूं।
जब वह भारत के कप्तान थे, तब मैं हमेशा एक मौका पाना चाहता था, लेकिन मुझे कभी मौका नहीं मिला। जब भी मैं उनके खिलाफ खेला, मैंने उन्हें स्टंप के पीछे देखा। वह बहुत शांत स्वभाव के रहे हैं। उनके खिलाफ खेलते हुए मैंने उनसे एक बात सीखी है कि हर दबाव की स्थिति में शांत रहना चाहिए।
वह खेल के चारों ओर देखते हैं, देखते हैं कि क्या हो रहा है और फिर कोई फैसला लेते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि मैंने विराट भाई की कप्तानी में ही अपना डेब्यू किया था। मुझे लगता है कि विराट भाई बहुत ही हार्ड टास्क मास्टर हैं। वह आपकी सीमाओं को लांघते हैं और सर्वश्रेष्ठ की चाह रखते हैं।
मेरा मतलब है, सभी कप्तान सभी खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करते हैं, लेकिन वह मैदान पर और मैदान के बाहर भी ऊर्जा से भरपूर रहते थे। वह थोड़े अलग थे।"
रोहित को लेकर सूर्या ने कहा, "फिर रोहित भाई, जिनके नेतृत्व में मैंने आईपीएल फ्रेंचाइजी और भारत के लिए काफी क्रिकेट खेला। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने आस-पास सभी को सहज महसूस कराते हैं, सभी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उनका दरवाजा सभी के लिए चौबीसों घंटे खुला रहता था। यह एक अलग गुण है जो मैंने उनसे और दूसरे कप्तानों से भी सीखा है।"
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
