धीमी ओवरगति पर भारतीय महिला टीम पर जुर्माना, मैच फीस का 10% कटा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे में धीमी ओवरगति के चलते भारतीय महिला टीम पर मंगलवार को उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। मेजबान भारत से स्मृति मंधाना ने शानदार 125 रन बनाए, फिर भी टीम को 43 रन से हार…

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे में धीमी ओवरगति के चलते भारतीय महिला टीम पर मंगलवार को उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। मेजबान भारत से स्मृति मंधाना ने शानदार 125 रन बनाए, फिर भी टीम को 43 रन से हार का सामना करना पड़ा।

इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की यह सीरीज़ 2-1 से अपने नाम की। आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल की मैच रैफरी जीएस लक्ष्मी ने यह जुर्माना इसलिए लगाया क्योंकि भारतीय टीम निर्धारित समय में अपने दो ओवर पूरे नहीं कर पाई थी।
आईसीसी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "धीमी ओवरगति के मामलों में खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत, हर ओवर की देरी पर टीम के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।"
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने यह सजा स्वीकार कर ली है, जिससे इस मामले में किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
