धर्मेंद्र यादव का भाजपा पर हमला, पूजा पाल के बयान की जांच की उठाई मांग
बलिया : समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद धर्मेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर हत्या जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने का…

बलिया : समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद धर्मेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर हत्या जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए सपा विधायक पूजा पाल के बयान पर सवाल उठाया।
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के लोग हत्या कराने में विश्वास रखते होंगे। समाजवादी पार्टी ने कभी इस तरह की राजनीति नहीं की। जब पूजा पाल सपा में थीं, तब उन्होंने कभी ऐसे आरोप नहीं लगाए।
उन्होंने सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र का हवाला देते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पूजा पाल के आरोपों की जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। निष्पक्ष जांच से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
धर्मेंद्र यादव ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश के लिए खतरा बताया था।
धर्मेंद्र यादव ने कहा, किरेन रिजिजू निराशा में कुछ भी कह रहे हैं। वो हताशा से ग्रस्त हैं। भाजपा की चोरी जनता ने पकड़ ली है, खासकर वोटों की चोरी। उनके बयानों में कोई सच्चाई नहीं है।
धर्मेंद्र यादव ने भाजपा की नीतियों को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि जनता अब सपा के सामाजिक न्याय और विकास के एजेंडे को समझ रही है। हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में सामाजिक समरसता और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनता के मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है। जनता अब उनके झूठे वादों को समझ चुकी है और आने वाले आगामी चुनावों में भाजपा का सफाया तय है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
