धर्मेंद्र की याद में फिर लौटेगी 'यमला पगला दीवाना'
पिछले महीने 24 नवंबर को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के 89 वर्ष की उम्र में निधन से सिनेमा जगत को गहरा आघात लगा। परिवार और प्रशंसक अभी भी इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं। इसी बीच खबर है कि उनकी लोकप्रिय फिल्म 'यमला पगला दीवाना'…

पिछले महीने 24 नवंबर को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के 89 वर्ष की उम्र में निधन से सिनेमा जगत को गहरा आघात लगा। परिवार और प्रशंसक अभी भी इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं। इसी बीच खबर है कि उनकी लोकप्रिय फिल्म 'यमला पगला दीवाना' को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। सनी देओल और बॉबी देओल स्टारर इस फिल्म की रि-रिलीज के जरिए दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
री-रिलीज की बनी योजना
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि 'यमला पगला दीवाना' को दोबारा रिलीज करना उस कलाकार के प्रति सम्मान होगा, जिसने सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी। सूत्र के अनुसार फिल्म ज्यादा पुरानी नहीं है और अपनी हल्की-फुल्की कॉमेडी व पारिवारिक मनोरंजन के चलते अब भी दर्शकों को आकर्षित कर सकती है। पहले इसे 19 दिसंबर को दोबारा रिलीज करने की योजना थी।
अब इस तारीख पर नजर
सूत्र ने आगे बताया कि 'धुरंधर' की लोकप्रियता को देखते हुए रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। फिल्म के अधिकार रखने वाले एनएच स्टूडियोज अब इसे 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में उतारने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, अंतिम फैसला आने वाले दिनों में लिया जाएगा। समीर कर्णिक के निर्देशन में बनी 'यमला पगला दीवाना' में धर्मेंद्र और उनके दोनों बेटों की तिकड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म की सफलता के बाद 2018 में इसका दूसरा भाग भी दर्शकों के सामने आया था। अब इसकी दोबारा रिलीज को धर्मेंद्र के सिनेमाई सफर को याद करने का एक भावनात्मक अवसर माना रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
