द्वितीय प्रोफेशनल रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में शनि कुमार सोनी बने चैंपियन
स्थानीय अविजय चेस अकादमी में संपन्न हुई द्वितीय प्रोफेशनल रैपिड शतरंज के छठे एवं अंतिम चक्र में शनि कुमार सोनी ने आरव अभिषेक गर्ग को शिकस्त दे कर कुल 5.5 अंकों के साथ चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. यद्यपि राजेंद्र कुमार ने…

स्थानीय अविजय चेस अकादमी में संपन्न हुई द्वितीय प्रोफेशनल रैपिड शतरंज के छठे एवं अंतिम चक्र में शनि कुमार सोनी ने आरव अभिषेक गर्ग को शिकस्त दे कर कुल 5.5 अंकों के साथ चैंपियनशिप अपने नाम कर ली.
यद्यपि राजेंद्र कुमार ने भी मोहम्मद दानिश को परास्त कर 5.5 अंको के साथ शनि के लिए चुनौती प्रस्तुत की, परन्तु टाई ब्रेक स्कोर के चलते उन्हें द्वितीय स्थान से संतोष करना पड़ा तथा अभिनव कीर्ति वर्मन ने पाँच अंक अर्जित कर के तीसरा स्थान सुरक्षित किया.
अंडर 9 आयु वर्ग में आर्ना श्रीवास्तव सर्वश्रेष्ठ रहीं, अंडर 11 आयु वर्ग में लखनऊ पब्लिक स्कूल के अर्णव सिंह, अंडर 13 आयु वर्ग में अथर्व साहू, अंडर 15 आयु वर्ग में लखनऊ पब्लिक स्कूल के सिद्धांत सिंह प्रथम स्थान पर रहे.
सर्वश्रेष्ठ वेटरन का पुरस्कार यू वी सिंह को प्राप्त हुआ जबकि अनुपमा खरे सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाडी रहीं. प्रभात त्रिपाठी चेयरमैन तिरुपति कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग तथा सीनियर एडवोकेट मनीष सक्सेना ने प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया.
सम्बंधित ख़बरें
काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह
भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
