द इंडियन व्यू

दैनिक जागरण ने रोमांचक मुकाबले में मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश को 3 रन से हराया

लखनऊ। दैनिक जागरण ने इकाना मीडिया टी-20 कप-2025 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश को रोमांचक मैच में 3 रन से हराया। इकाना मीडिया टी-20 कप-2025 क्रिकेट टूर्नामेंट केडी सिंह बाबू स्टेडियम…

Ragwendra P Singh
October 8, 2025
2 min read
दैनिक जागरण ने रोमांचक मुकाबले में मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश को 3 रन से हराया

लखनऊ। दैनिक जागरण ने इकाना मीडिया टी-20 कप-2025 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश को रोमांचक मैच में 3 रन से हराया।

इकाना मीडिया टी-20 कप-2025 क्रिकेट टूर्नामेंट

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जा रहे टूर्नामेंट में दैनिक जागरण की जीत में मैन ऑफ द मैच विमलेश कुमार ने 4 ओवर में 13 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

एमएलसी इं.अवनीश कुमार सिंह ने किया उद्घाटन

दैनिक जागरण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में चार विकेट पर 122 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज प्रहलाद सिंह ने 45 गेंदों पर 7 चौके से 41 रन की शानदार पारी खेली। उनका साथ देते हुए अंकुर दीक्षित ने नाबाद 37 रन और आलोक मिश्रा ने नाबाद 12 रन का योगदान किया।

मान्यता प्राप्त एकादश से नंदन श्रीवास्तव को दो व दिनेश को एक विकेट की सफलता मिली। जवाब में मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश अंतिम गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में सात विकेट के नुकसान पर 119 रन ही बना सका। सलामी बल्लेबाज आशीष बाजपेयी ने 71 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के से 79 रन बनाते हुए अर्धशतक लगाया।

उनके अलावा रितेश त्रिवेदी ही 15 रन बनाकर दहाई के आंकड़े में रन बना सके। दैनिक जागरण से विमलेश कुमार को तीन विकेट और प्रशांत चतुर्वेदी व रमेश झा को एक-एक विकेट की सफलता मिली। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलसी इं.अवनीश कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर कई समाचार पत्रों की टीमों के संपादकगण सहित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के मीडिया प्रवक्ता जुबैर, लखनऊ सुपर जायंट्स के मीडिया मैनेजर चंद्र प्रकाश गुप्ता, लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डा.अतुल सिन्हा भी मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।