देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
नई दिल्ली : देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 276 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,302 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से…

नई दिल्ली : देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 276 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,302 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित सात लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को देशभर में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 4,302 हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 276 नए मामले दर्ज किए गए। इस बीच कोरोना से संक्रमित सात लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक मौत दिल्ली, एक गुजरात, एक तमिलनाडु और चार महाराष्ट्र में दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 581 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 3281 कोविड-19 के मरीज ठीक हुए हैं।
वहीं दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 64 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ दिल्ली में कोरोना के 457 सक्रिय मामले हैं।
मंत्रालय के मुताबिक इस साल कोरोना के मामलों में उछाल चार वेरिएंट- एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 और एनबी. 1.8.1 के कारण हुआ है। एंबी.1.8.1 एक नया कोरोना का सेबवेरिएंट है जो भारत में पाया गया है। वायरस विकास पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के तकनीकी सलाहकार समूह ने इस वेरिएंट को 'मॉनिटरिंग के तहत वेरिएंट' के रूप में नामित किया है - जिसमें वायरस की विशेषताओं में महत्वपूर्ण परिवर्तन हैं लेकिन जिसका महामारी विज्ञान संबंधी प्रभाव अस्पष्ट है।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
