द इंडियन व्यू

देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन दिल्ली का गाजीपुर, डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने किया पुरस्कृत

रायपुर : नवा रायपुर के भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में शुक्रवार को डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस की शुरुआत देश के तीन सबसे अच्छे पुलिस स्टेशनों को सम्मानित करने के साथ हुई। इनमें गाजीपुर थाना, दिल्ली को प्रथम स्थान, दूसरा…

Ragwendra P Singh
November 28, 2025
2 min read
देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन दिल्ली का गाजीपुर, डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने किया पुरस्कृत

रायपुर : नवा रायपुर के भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में शुक्रवार को डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस की शुरुआत देश के तीन सबसे अच्छे पुलिस स्टेशनों को सम्मानित करने के साथ हुई। इनमें गाजीपुर थाना, दिल्ली को प्रथम स्थान, दूसरा स्थान अंडमान के पहरगांव थाना और कर्नाटक के कवितला, रायचूर थाना को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। पुरस्कार वितरण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया।भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ शुक्रवार दोपहर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। पहला कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिनिधि, आमंत्रित अतिथि और पदक विजेता शामिल हुए। इस सम्मेलन में देश के तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया।अलग-अलग श्रेणियों में थानों के बीच प्रतियोगिता हुई और 70 थानों में से टॉप टेन थाना का चयन किया गया। जिसके बाद यह पुरस्कार दिया गया है।गाजीपुर थानेदार यू. बाला शंकरन ने बताया कि यह पुरस्कार 70 अलग-अलग कैटेगरी में शामिल थे, जिसके आधार पर यह पुरस्कार मिला है। इन कैटेगरी में थाने के अंदर और बाहर लोगों से कैसे बातचीत करना है, थानों में साफ सफ़ाई, लोगों से व्यवहार, मामलों का निपटारा और अपराधों की लंबित स्थिति (पेंडेंसी) जैसे पैमाने शामिल थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…