श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर व वरुण चक्रवर्ती
भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कल ओडिशा के कटक में होगा। दोनों टीमें शुक्रवार को ही कटक पहुंच गई हैं। भारत के कुछ मेंबर्स आज सुबह श्री जगन्नाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। इसमें अक्षर पटेल,…

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कल ओडिशा के कटक में होगा। दोनों टीमें शुक्रवार को ही कटक पहुंच गई हैं। भारत के कुछ मेंबर्स आज सुबह श्री जगन्नाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। इसमें अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती का नाम है।

टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम ने इससे पहले 5 मैचों की टी-20 सीरीज 4-1 से जीती थी। बॉलिंग में 1 विकेट लेने के बाद अक्षर को नंबर-5 पर बैटिंग करने उतरना पड़ा। उन्होंने 52 रन बनाए और शुभमन के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप की।
भारत ने इंग्लैंड को गुरुवार को खेले गए पहले वनडे में 4 विकेट से हराया। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। अच्छी शुरुआत के बावजूद टीम 47.5 ओवर में 248 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत ने 19 रन पर 2 विकेट गंवाए, मिडिल ऑर्डर में 3 फिफ्टी के सहारे टीम ने 38.4 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया के वनडे स्क्वॉड में जसप्रीत बुमराह की जगह शामिल किए गए हैं। 2 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खत्म हुई टी-20 सीरीज में वरुण प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। उन्होंने 5 मुकाबलों में 14 विकेट अपने नाम किए थे।
इंग्लैंड के ज्यादातर बैटर्स को वरुण के खिलाफ परेशानी हुई थी। वे अब तक वनडे डेब्यू नहीं कर सके हैं और उन्हें पहली बार ही वनडे स्क्वॉड में शामिल भी किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
