दीप्ति जीवनजी का धमाकेदार प्रदर्शन, 400 मीटर फाइनल में पहुंचीं
भारत का विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सफर शानदार तरीके से शुरू हुआ जब धाविका दीप्ति जीवनजी ने शुक्रवार को सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।…

भारत का विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सफर शानदार तरीके से शुरू हुआ जब धाविका दीप्ति जीवनजी ने शुक्रवार को सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। तेलंगाना की 22 वर्षीय खिलाड़ी ने शुरुआती दौर की दूसरी हीट में 58.35 सेकेंड का समय लेकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

पहली हीट में वेनेजुएला की लियोनेला कोरोमोटो वेरा कोलिना ने 57.10 सेकेंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया जो उनका भी सत्र का सर्वश्रेष्ठ समय है। मौजूदा विश्व रिकॉर्ड धारक तुर्की की आयसेल ओन्डर 57.88 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। ओन्डर ने पिछले साल पेरिस पैरालंपिक में 54.96 सेकेंड का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
यूक्रेन की यूलिया शुलियार (58.01 सेकेंड) ने हीट एक में तीसरा स्थान हासिल किया जबकि डोमीनिकन गणराज्य की डायना विवेनेस (59.41 सेकेंड) और ऑस्ट्रेलिया की तेलाया ब्लैकस्मिथ (एक मिनट 0.10 सेकेंड) ने हीट दो में क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
क्वालीफिकेशन नियमों के अनुसार प्रत्येक हीट से शीर्ष तीन एथलीट अगले दो सबसे तेज धावकों के साथ पदक दौर में आगे बढ़ते हैं।
इक्वाडोर की मेयरली मिंडा (58.98 सेकेंड) और पुर्तगाल की कैरिना पैम (59.61 सेकेंड) ने इसी आधार पर अगले दौर में जगह बनाई। महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा का फाइनल भारतीय समयानुसार आज शाम सात बजकर 23 मिनट पर होगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
