द इंडियन व्यू

दिल्ली हाफ मैराथन में इथियोपियाई धावकों का दबदबा

इथियोपिया की गत विजेता एलेमाडिस एयायु और उनके हमवतन जेमल मेकोनेन 12 अक्टूबर को यहां आयोजित होने वाली 20वीं दिल्ली हाफ मैराथन का मुख्य आकर्षण होंगे। साभार : गूगल दिल्ली हाफ मैराथन एक विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस…

Ragwendra P Singh
September 13, 2025
1 min read
दिल्ली हाफ मैराथन में इथियोपियाई धावकों का दबदबा

इथियोपिया की गत विजेता एलेमाडिस एयायु और उनके हमवतन जेमल मेकोनेन 12 अक्टूबर को यहां आयोजित होने वाली 20वीं दिल्ली हाफ मैराथन का मुख्य आकर्षण होंगे।

साभार : गूगल

दिल्ली हाफ मैराथन एक विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस है। कंपाला में 2017 विश्व क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में इथियोपिया की स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे मेकोनेन भारत में पहली रेस में भाग लेंगे।

इस 29 वर्षीय धावक ने 58:33 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ कई बार 60 मिनट से कम समय में रेस पूरी की है और 2024 सियोल मैराथन भी जीती है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत की मेरी पहली यात्रा है। मैंने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के बारे में बहुत कुछ सुना है जिसे मेरे साथी धावक अक्सर शानदार बताते हैं। ’’

कीनिया के पेरिस मैराथन चैंपियन बेनार्ड बिवॉट, ओलंपिक 5000 मीटर रजत पदक विजेता रोनाल्ड क्वेमोई और इसाक किपकेंबोई भी पुरुष वर्ग में हैं।

महिलाओं के वर्ग एयायु को कीनिया की लिलियन रेंगरुक से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जो कई बार विश्व क्रॉस-कंट्री पदक विजेता रही हैं और पेरिस ओलंपिक में 10,000 मीटर दौड़ में पांचवें स्थान पर रही थीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।