दिल्ली हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने किया मॉक अभ्यास, कई एजेंसियों का दिखा तालमेल
नई दिल्ली : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सोमवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संयुक्त आतंकवाद विरोधी मॉक अभ्यास किया। इसका उद्देश्य संभावित खतरों से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के बीच…

नई दिल्ली : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सोमवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संयुक्त आतंकवाद विरोधी मॉक अभ्यास किया। इसका उद्देश्य संभावित खतरों से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल, तैयारी और प्रतिक्रिया को और मजबूत बनाने पर था।
सीआईएसएफ के आधिकारिक साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बताया गया कि इस संयुक्त अभ्यास में सीआईएसएफ के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), दिल्ली पुलिस, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस), एयरपोर्ट रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग (एआरएफएफ), दमकल विभाग और चिकित्सा सेवाओं ने हिस्सा लिया। सभी एजेंसियों ने मिलकर किसी खतरे की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और सामूहिक प्रतिक्रिया का प्रदर्शन किया।
सीआईएसएफ की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी), बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) और डॉग स्क्वॉड ने अन्य सभी इकाइयों के साथ करीबी तालमेल रखते हुए खतरों को तेजी से खत्म करने में अहम भूमिका निभाई। इस अभ्यास में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां मिलकर किस तरह से किसी भी आपात स्थिति का सामना करने की क्षमता को आंका गया।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
