दिल्ली से भारत निर्वाचन आयोग की टीम आज पहुंचेगी चेन्नई
चेन्नई (तमिलनाडु) : तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग के उप चुनाव आयुक्त भानु प्रकाश के नेतृत्व में अधिकारियों का दल आज रात चेन्नई पहुंच रहा है। यह टीम 12- 13…

चेन्नई (तमिलनाडु) : तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग के उप चुनाव आयुक्त भानु प्रकाश के नेतृत्व में अधिकारियों का दल आज रात चेन्नई पहुंच रहा है। यह टीम 12- 13 फरवरी को चेन्नई में तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठकें करेगी।
कल सबसे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ परामर्श बैठक होगी। इसके बाद आयकर विभाग, सीमा शुल्क विभाग, पुलिस, रेलवे, अर्धसैनिक बल, डाक विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग सहित 20 से अधिक विभागों के समन्वय अधिकारियों के साथ भी बैठक आयोजित की जाएगी।
परसों उप चुनाव आयुक्त सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (जिलाधिकारियों) के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ भी बैठक होगी। इन बैठकों के दौरान उन विधानसभा क्षेत्रों और मतदान केंद्रों की समीक्षा की जाएगी, जहां कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
