द इंडियन व्यू

दिल्ली विस्फोट मामलाः कश्मीर में 13 ठिकानों पर सीआईके की छापेमारी जारी

श्रीनगर : काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने श्रीनगर जैश-ए-मुहम्मद की साजिश और दिल्ली बम विस्फोट की जांच के सिलसिले में गुरुवार को कश्मीर घाटी में 13 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस…

Ragwendra P Singh
November 13, 2025
1 min read
दिल्ली विस्फोट मामलाः कश्मीर में 13 ठिकानों पर सीआईके की छापेमारी जारी

श्रीनगर : काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने श्रीनगर जैश-ए-मुहम्मद की साजिश और दिल्ली बम विस्फोट की जांच के सिलसिले में गुरुवार को कश्मीर घाटी में 13 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में लाल किला विस्फोट में शामिल नेटवर्क की व्यापक जाँच के तहत जम्मू-कश्मीर सीआईडी द्वारा एकत्रित खुफिया सूचनाओं के आधार पर ये तलाशी ली जा रही है। सीआईके कर्मियों की कई टीमें स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर छापेमारी कर रही हैं। ये तलाशी प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मुहम्मद से जुड़े लोगों के परिसरों पर केंद्रित है।सूत्रों ने बताया कि ये छापेमारी कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों में सक्रिय आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के तीव्र प्रयासों का हिस्सा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।