दिल्ली में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर होगी चर्चा : दिलीप जायसवाल
पटना : बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व सियासी हलचल तेज है। सत्ता और विपक्षी पार्टियां अपनी तय रणनीतियों को लेकर आगे बढ़ रही हैं। इस बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं…

पटना : बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व सियासी हलचल तेज है। सत्ता और विपक्षी पार्टियां अपनी तय रणनीतियों को लेकर आगे बढ़ रही हैं। इस बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया है।
कहा जा रहा है कि इस दौरान वे यहां के नेताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि बिहार के शीर्ष नेता और संगठन के लोगों के साथ केंद्रीय नेतृत्व चर्चा करेगी। इस बैठक में वर्तमान राजनीतिक स्थिति और आने वाले चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी।
माना जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर भी चर्चा की जाएगी और उसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
बिहार के दरभंगा में महागठबंधन के मंच से पीएम नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में 4 सितंबर को एनडीए महिला मोर्चा के बिहार बंद बुलाने को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम लोगों ने स्पष्ट कहा है कि स्वेच्छा से लोग इस घटना का प्रतिकार करें और इस बंद में शामिल हों। पूरे बिहार और देश की जनता इस घटना को लेकर प्रतिकार कर रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी राजनीतिक दल को किसी पर टिप्पणी का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं और जब भी आ रहे हैं, राज्य को विकसित बिहार बनाने के सपनों को पूरा करने के लिए सौगात लेकर आ रहे हैं। पूर्णिया से भी वे बिहार को सौगात देंगे।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जितना विरोध कर लें, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार के विकास की चर्चा नहीं करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
