दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद जानिए कैसे गरमा रही बंगाल की सियासत
बीएस राय: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक जीत से भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता…
बीएस राय: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक जीत से भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर अभी से सियासत गरमाने लगी है।
उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है, "दिल्ली की जीत हमारी है, 2026 में बंगाल की बारी है।" अधिकारी ने दावा किया कि अब पश्चिम बंगाल में भी परिवर्तन की लहर चल रही है और भाजपा की सरकार बननी तय है।
सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल सरकार पर हमला बोलते हुए चुनाव आयोग और केंद्र सरकार से बंगाल में निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील की। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर धांधली करने और भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाने के लिए पुलिस बल का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। अधिकारी ने कहा कि बंगाल में लगातार भाजपा को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जनता अब बदलाव चाहती है और दिल्ली की तर्ज पर यहां भी सत्ता परिवर्तन होगा।
भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने आम आदमी पार्टी सरकार पर भ्रष्टाचार और झूठी राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने आप सरकार को उसके झूठे वादों और भ्रष्टाचार के लिए सबक सिखाया है। अधिकारी ने कहा, "दिल्ली देश की राजधानी है और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाया जाना चाहिए था, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने इसे बर्बाद कर दिया। जनता ने अब इसका जवाब दे दिया है।"
सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है, वैसा ही दिल्ली में भी होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यमुना एक्सप्रेसवे और अन्य बुनियादी ढांचे का विकास किया, लेकिन दिल्ली सरकार इन योजनाओं को संभालने में विफल रही। अधिकारी ने यह भी दावा किया कि बंगाल के 90 प्रतिशत से अधिक मतदाता भाजपा के पक्ष में जाने का मन बना चुके हैं।
दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने बंगाल में भी पार्टी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा दी है। शुभेंदु अधिकारी के अनुसार बंगाल में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता ममता सरकार के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा कि अब बंगाल में भी बदलाव की हवा चल रही है और 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा बंगाल में सरकार बनाएगी।
दिल्ली चुनाव के नतीजों ने भाजपा को मजबूत किया है और पश्चिम बंगाल में राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना बढ़ा दी है। शुभेंदु अधिकारी के दावों के अनुसार बंगाल में भी भाजपा की लहर है और यह पार्टी 2026 के चुनाव में बड़ा उलटफेर कर सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में बंगाल की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
