द इंडियन व्यू

दिल्ली धमाकों के बाद असम में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 15 गिरफ्तार

गुवाहाटी : दिल्ली धमाकों के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ असम पुलिस की कार्रवाई जारी है। अब तक राज्य भर में कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने…

Ragwendra P Singh
November 13, 2025
1 min read
दिल्ली धमाकों के बाद असम में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 15 गिरफ्तार

गुवाहाटी : दिल्ली धमाकों के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ असम पुलिस की कार्रवाई जारी है। अब तक राज्य भर में कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि बुधवार काे की गई 6 गिरफ्तारियों के बाद रात भर चले अभियान में 9 और लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें बंगाईगांव से रफीजुल अली, हैलाकांदी से फरीद उद्दीन लश्कर, लखीमपुर से इनामुल इस्लाम और फिरुज अहमद उर्फ पापोन, बरपेटा से शाहिल शोमन सिकदर उर्फ शाहिदुल इस्लाम और रकीबुल सुल्तान, होजाई से नसीम अकबर, कामरूप से तस्लीम अहमद और दक्षिण सालमारा से अब्दुर रोहीम मोल्ला उर्फ बैप्पी हुसैन शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हिंसा को महिमामंडित करने वालों के प्रति सरकार का रुख बिल्कुल सख्त है। उन्होंने कहा कि असम पुलिस ऐसे तत्वों के खिलाफ किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।