दिल्ली टेस्ट : चौथे दिन का खेल खत्म, भारत जीत से 58 रन दूर
नई दिल्ली : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए अब…

नई दिल्ली : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए अब महज 58 रन की जरूरत है। साई सुदर्शन 30 और केएल राहुल 25 रन बनाकर नाबाद हैं।
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की थी। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी। इससे भारतीय टीम ने 270 रन की बढ़त लेने के बाद वेस्टइंंडीज की टीम को फॉलोऑन खेलने दिया। वेस्टइंंडीज ने फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में 390 रन बनाए। इससे वेस्टइंडीज की कुल बढ़त 120 रन की हुई और भारत को जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य मिला।
इसके जवाब में अपनी दूसरी पारी में भारतीय टीम ने सोमवार को चौथे दिन एक विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं। टीम को पांचवें यानी आखिरी दिन जीत के लिए 58 रन बनाने हैं। साई सुदर्शन 47 गेंदों 30 रन और केएल राहुल 54 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। एक मात्र विकेट सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का गिरा, जिन्होंने 8 रन बनाए।
वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 390 रन पर सिमटीइससे पहले आज सुबह चौथे दिन वेस्टइंडीज की टीम ने दो विकेट पर 173 रन से आगे खेलना शुरू किया। सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा। हालांकि, वह शतक लगाने के बाद ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक सके और रविन्द्र जडेजा की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू हो गए। कैंपबेल ने 199 गेंद में 12 चौके और तीन छक्कों की मदद से 115 रन की पारी खेली। लंच के बाद शाई होप ने भी अपना शतक पूरा किया, लेकिन वह भी शतक के बाद पवेलियन लौट गए। मोहम्मद सिराज ने उन्हें चलता किया। होप ने 214 गेंद पर 12 चौके और दो छक्कों की मदद से 103 रन बनाए। वेस्टइंडीज का 293 के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरा। कुलदीप यादव ने तेविन इमलाच को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 12 रन बना सके। फिर 298 के स्कोर पर कुलदीप ने वेस्टइंडीज को लगातार दो झटके दिए। पहले कप्तान रोस्टन चेज को आउट किया, जिन्होंने 40 रन की पारी खेली। इसके बाद खारी पियरे को अपना शिकार बनाया। पियरे खाता भी नहीं खोल सके।
वेस्टइंडीज का 307 के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने आठवां विकेट गिराया। बुमराह ने जोमेल वारिकन को क्लीन बोल्ड किया। वारिकन मात्र 3 रन बना सके। मेहमान टीम का नौंवा विकेट एंडरसन फिलिप के रूप में गिरा। फिलिप ने 2 रन बनाए। आखिरी विकेट के लिए भारतीय गेंदबाजों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जेडन सील्स और जस्टिन ग्रीव्स ने 50 रन से ज्यादा की साझेदारी कर डाली। आखिरकार बुमराह ने सील्स को आउट कर पारी का अंत किया। सील्स ने 32 रन और ग्रीव्स ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। इस तरह वेस्टइंंडीज ने फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में 390 रन बनाए।
भारत की ओर से कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले। रविन्द्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया।
वेस्टइंडीज ने पहली पारी में बनाए 248 रनवेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 248 रन बनाए थे। टीम के लिए एलिक एथनाजे ने सबसे रन बनाए। उन्होंने 84 गेंदों में 41 रन बनाए। इसके अलावा होप ने 57 गेंदों में 36 रन, टी. चंद्रपॉल ने 34, खारी पियरे ने 23, तेविन इमलाच 21, जस्टिन ग्रीव्स 17, जॉन कैंपबेल 10 और एंडरसन फिलिप ने नाबाद 24 रन बनाए।
भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 5 विकेट लिए, जबकि रविन्द्र जडेजा ने 3 विकेट, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया।
भारत ने पहली पारी 518 रन पर की थी घोषितभारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की थी। कप्तान शुभमन गिल ने 129 रन की नाबाद पारी खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक जड़ा था। यशस्वी जायसवाल ने 175 रन की उत्कृष्ट पारी खेली थी। जायसवाल और गिल के अलावा साई सुदर्शन ने 87 रन, ध्रुव जुरेल 44 रन, नीतीश कुमार रेड्डी 43 रन और केएल राहुल ने 38 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से पहली पारी में जोमेल वारिकन ने 3 और रॉस्टन चेज ने एक विकेट लिया।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का यह दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज में भारतीय टीम पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे है।
सम्बंधित ख़बरें
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत
भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।
प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक
नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।
