दिल्ली की जय हिंद कॉलोनी में बंगालियों के कथित उत्पीड़न पर ममता का भाजपा पर आरोप
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली के वसंत कुंज स्थित जय हिंद कॉलोनी में बंगाली प्रवासी श्रमिकों के साथ कथित उत्पीड़न और जबरन बेदखली की घटनाओं को लेकर आरोप लगाया है कि भाजपा देशभर में बंगालियों…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली के वसंत कुंज स्थित जय हिंद कॉलोनी में बंगाली प्रवासी श्रमिकों के साथ कथित उत्पीड़न और जबरन बेदखली की घटनाओं को लेकर आरोप लगाया है कि भाजपा देशभर में बंगालियों को निशाना बना रही है।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "जय हिंद कॉलोनी से जो खबरें आ रही हैं, वे बेहद विचलित करने वाली हैं। यह कॉलोनी मुख्यतः बंगाली प्रवासी श्रमिकों की है, जिन्होंने दिल्ली के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लेकिन अब उन्हें बेदखल करने के लिए भाजपा शासित प्रशासन ने पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं छीन ली हैं।"
उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली के मीटर जब्त कर लिए गए और दो दिन पहले बिजली आपूर्ति काट दी गई। साथ ही, स्थानीय लोगों द्वारा मंगाए गए निजी जल टैंकरों को दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स ने रोक दिया। यह सब तब हो रहा है जब यह मामला अदालत में लंबित है। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और मध्यप्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों से भी बंगाली भाषियों के साथ उत्पीड़न की खबरें मिल रही हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब बुधवार को पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में वहां की पुलिस ने वैध दस्तावेज होने के बावजूद बंगाली प्रवासी मजदूरों को अवैध रूप से हिरासत में लिया है। हालांकि, ओडिशा पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया, उनके पास वैध दस्तावेज नहीं थे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
