द इंडियन व्यू

दिल्ली एयरपोर्ट पर बदसलूकी के चलते भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फ्लाइट छूटी

दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। जहां अभिषेक शर्मा ने सोशल मीडिया से इसकी जानकारी दी। साभार : गूगल अभिषेक ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर एक स्टाफ सदस्य के…

Ragwendra P Singh
January 13, 2025
2 min read
दिल्ली एयरपोर्ट पर बदसलूकी के चलते भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फ्लाइट छूटी

दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। जहां अभिषेक शर्मा ने सोशल मीडिया से इसकी जानकारी दी।

साभार : गूगल

अभिषेक ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर एक स्टाफ सदस्य के दुर्व्यवहार के चलते उनकी फ्लाइट भी मिस हो गई। अभिषेक छुट्टियां मनाने जा रहे थे। बता दें, 22 जनवरी से शुरू हो रही 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए अभिषेक शर्मा का चयन भारतीय टीम में हुआ है।

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो के साथ मेरा अनुभव सबसे खराब रहा। स्टाफ, खासकर काउंटर मैनेजर सुष्मिता मित्तल का व्यवहार बिल्कुल अस्वीकार्य था। मैं सही काउंटर पर समय पर पहुंचा, लेकिन उन्होंने मुझे अनावश्यक रूप से दूसरे काउंटर पर भेज दिया।

Abhishek Sharma (@abhisheksharma_4)

बाद में मुझे बताया गया कि चेक-इन बंद हो गया है, जिसके चलते मेरी फ्लाइट छूट गई। मेरे पास केवल एक दिन की छुट्टी थी, जो अब पूरी तरह बर्बाद हो गई। यह और भी बदतर हो चुका है, वे कोई उपयोगी मदद कर पा रहे। यह अब तक का सबसे खराब एयरलाइन अनुभव है और सबसे खराब स्टाफ मैनेजमेंट भी, जो मैंने देखा है।’

बता दें कि विजय हजारे ट्रॉफी में अभिषेक पंजाब की अगुवाई कर रहे थे। उन्होंने हाल ही में 11 जनवरी को वडोदरा में महाराष्ट्र के खिलाफ मैच खेला, यहां उनकी टीम को हार मिली और पंजाब टूर्नामेंट से बाहर हुआ। इस टूर्नामेंट के दौरान अभिषेक अच्छी फॉर्म में थे। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने आठ मैचों में एक शतक और तीन अर्धशतक सहित 467 रन बनाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।