द इंडियन व्यू

दिनेश कार्तिक की धमाकेदार वापसी – शारजाह वॉरियर्स से जुड़े ILT20 में

पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक मंगलवार को इंटरनेशनल लीग टी20 के चौथे सत्र से पहले शारजाह वॉरियर्स टीम से जुड़ गये। साभार : गूगल कार्तिक ने वॉरियर्स टीम में श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस की…

Ragwendra P Singh
September 30, 2025
2 min read
दिनेश कार्तिक की धमाकेदार वापसी – शारजाह वॉरियर्स से जुड़े ILT20 में

पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक मंगलवार को इंटरनेशनल लीग टी20 के चौथे सत्र से पहले शारजाह वॉरियर्स टीम से जुड़ गये।

साभार : गूगल

कार्तिक ने वॉरियर्स टीम में श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस की जगह ली। इस टीम के कोच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जेपी डुमिनी हैं। कार्तिक ने जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 टूर्नामेंट के लिए शारजाह वॉरियर्स टीम से जुड़कर बहुत उत्साहित हूं।

मैं जानता हूं कि वे एक युवा टीम है और जो कुछ खास करने की ख्वाहिश रखते है। मैं यहां आकर खुश हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शारजाह भी उन प्रतिष्ठित स्टेडियमों में से एक है जहां हर कोई खेलना चाहता है। शारजाह वॉरियर्स फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना एक सपने के सच होने जैसा है।’’

कार्तिक के लिए यह दूसरी विदेशी टी20 लीग होगी। वह इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में एसए20 की की टीम पार्ल रॉयल्स का हिस्सा रह चुके है। रॉयल्स के लिए उन्होंने छह पारियों में 97 रन बनाए थे।

कार्तिक आईपीएल 2025 चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजी कोच भी हैं। आरसीबी में कार्तिक ने ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड के साथ मिलकर काम किया था, जो शारजाह वॉरियर्स के विदेशी खिलाड़ियों में से एक हैं।

वॉरियर्स के मुख्य कोच डुमिनी ने कहा, ‘‘दिनेश कार्तिक सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्हें टी20 क्रिकेट में महारत हासिल है। मैं डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 के आगामी सत्र के लिए उन्हें अपनी टीम में पाकर बहुत उत्साहित हूं।’’

कार्तिक के नाम 412 टी20 मैचों में 7437 रन है। उन्होंने इस दौरान 136.66 की स्ट्राइरेट से रन बनाने के साथ 35 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने भारत के लिए 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 142.61 स्ट्राइक रेट से 686 रन बनाये हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।