दामाद के कुबूलनामे से हिला गई पुलिस, तीन साल तक छिपा रहा ससुर का ये राज
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। तीन साल पहले जिस पुलिसकर्मी की मौत को सामान्य हादसा मानकर बंद कर दिया गया था, वह दरअसल एक सोची-समझी साजिश और…

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। तीन साल पहले जिस पुलिसकर्मी की मौत को सामान्य हादसा मानकर बंद कर दिया गया था, वह दरअसल एक सोची-समझी साजिश और हत्या का परिणाम थी। इस जघन्य अपराध का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि मृतक के ही दामाद ने किया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटी, दामाद और उनके अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था मामला?
25 अप्रैल 2021 को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जयंत बाल्लावार की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। उस समय इसे सामान्य आकस्मिक मृत्यु माना गया, जिसमें लगा कि उन्हें चक्कर आया और हार्ट फेलियर या किसी प्राकृतिक कारण से उनकी जान चली गई। पुलिस ने भी इसे हादसा ही समझकर फाइल बंद कर दी थी, लेकिन असल में यह मौत एक हत्या थी, जिसे तीन साल तक छुपाया गया।
दामाद के कुबूलनामे ने हिला दी पुलिस
मामले का मोड़ तब आया जब मृतक जयंत की बेटी आर्या बाल्लावार की शादी के बाद एक बार फिर से इस केस ने तूल पकड़ लिया। उसके दामाद आशीष शेडमाके ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया और हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि जयंत की मौत प्राकृतिक नहीं थी, बल्कि उसकी बेटी आर्या ने ही अपने पिता को जहर देकर मारा था।
आशीष ने खुलासा किया कि आर्या और वह दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। पिता जयंत इस रिश्ते के खिलाफ थे और वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी आशीष से हो। इस बात से नाराज आर्या ने अपने पिता का रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसने अपने ममेरे भाई चैतन्य गेडाम से ₹5,000 में जहर मंगवाया। फिर आर्या ने अपने पिता को प्यार से जहर मिला हुआ मिल्कशेक पिलाया, जिससे उसकी मौत हो गई।
शादी के बाद फूटा पाप का घड़ा
जयंत की मौत के बाद आर्या और आशीष ने शादी कर ली, लेकिन उनका जीवन सुखमय नहीं रहा। शादी के कुछ ही समय बाद दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। आशीष को अनुशासनहीनता के कारण पुलिस की नौकरी से भी निकाल दिया गया। इस विवाद और पछतावे ने दोनों को और भी क्रोधित कर दिया। अंत में, गुस्से और अपराधबोध के चलते आशीष ने पुलिस को सारा सच उगल दिया।
सच्चाई का खुलासा होते ही महाराष्ट्र पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आर्या (बेटी), आशीष (दामाद), चैतन्य (जहर सप्लाई करने वाला) और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस पूरे केस के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
