दलीप ट्रॉफी : रजत पाटीदार की कप्तानी में सेंट्रल जोन चैंपियन बना
दलीप ट्रॉफी 2025 का फाइनल बेंगलुरु में हुआ। सेंट्रल जोन के सामने साउथ जोन की टीम थी। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन टीम ने खिताबी जीत दर्ज की। @BCCIdomestic रजत पाटीदार ने 3 जून को आईपीएल 2025 का खिताब बतौर…

दलीप ट्रॉफी 2025 का फाइनल बेंगलुरु में हुआ। सेंट्रल जोन के सामने साउथ जोन की टीम थी। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन टीम ने खिताबी जीत दर्ज की।

रजत पाटीदार ने 3 जून को आईपीएल 2025 का खिताब बतौर कप्तान आरसीबी को दिलाया था और अब सेंट्रल जोन को दलीप ट्रॉफी का चैंपियन बनाया है। इस तरह साढ़े 3 महीने से भी कम समय में दो बड़े खिताब बतौर कप्तान रजत पाटीदार ने जीते हैं। दलीप ट्रॉफी के फाइनल में सेंट्रल जोन को 6 विकेट से जीत मिली।
इस खिताबी मैच की बात करें तो सेंट्रल जोन की टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। कप्तान का ये फैसला उस समय सही साबित हुआ, जब साउथ जोन की टीम को उन्होंने 149 रनों पर ढेर कर दिया।
इसके बाद सेंट्रल जोन की टीम ने पहली पारी में 511 रन बना दिए, जिससे तय हो गया था कि अब अगर मैच का नतीजा ड्रॉ भी रहता है तो भी जीत सेंट्रल जोन की टीम की ही मानी जाएगी। वहीं, मैच के आखिरी दिन तक सेंट्रल जोन ने मैच को ही जीत लिया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
पहली पारी में सारांश जैन ने 5 और कुमार कार्तिकेय ने 4 विकेट निकाले। साउथ जोन की ओर से कोई भी अर्धशतक तक नहीं लगा, जबकि पहली पारी में सेंट्रल जोन के लिए 194 रन यश राठौर और 104 रन कप्तान रजत पाटीदार ने बनाए। 69 रन सारांश जैन और 53 रन दानिश मालेवार ने बनाए।
4-4 विकेट गुरजपनीत सिंह और अंकित शर्मा को मिले। सेंट्रल जोन को पहली पारी के आधार पर 362 रनों की बढ़त मिली। इसके बाद दूसरी पारी में साउथ जोन ने 426 रन बनाए।
इस तरह महज 65 रनों का लक्ष्य सेंट्र जोन को मिला। दूसरी पारी में साउथ जोन की ओर से कोई शतक तो नहीं लगा, लेकिन 99 रनों की पारी अंकित शर्मा ने खेली।
84 रन आंद्रे सिद्धार्थ ने बनाए और 67 रन स्मरण रविचंद्रन ने बनाए। 45 रन रिकी भुई के बल्ले से निकले। इस बार भी कुमार कार्तिकेय ने 4 विकेट निकाले और 3 विकेट सारांश जैन को मिले। वहीं, 65 रनों का लक्ष्य सेंट्रल जोन ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और खिताब अपने नाम कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
