द इंडियन व्यू

एलएसजी का नया इंतजाम: शहर में खुले ऑफलाइन टिकट काउंटर

लखनऊ : इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स प्रबंधन ने लोगों की सुविधा के लिए शहर में दो स्थानों हजरतगंज मेट्रो…

Ragwendra P Singh
March 28, 2026
2 min read
एलएसजी का नया इंतजाम: शहर में खुले ऑफलाइन टिकट काउंटर

लखनऊ : इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स प्रबंधन ने लोगों की सुविधा के लिए शहर में दो स्थानों हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में बॉक्स ऑफिस शुरू किए हैं, जहां सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक क्रिकेट प्रेमी टिकट खरीद सकते हैं।

खुद न आने पर अपने करीबी को ट्रांसफर कर सकेंगे एम टिकट

एलएसजी ने पहली बार एम टिकट की सुविधा शुरू की है। जिसे क्रिकेट प्रेमी बुक माई शो एप से बुक कर सकते हैं। एम टिकट पर मौजूद क्यूआर को स्टेडियम के गेट पर स्कैन कराकर लोग जल्दी से प्रवेश पा सकेंगे।

बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर स्कैन से होगी एंट्री

टीम प्रबंधन ने बताया कि एम टिकट ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं, जिससे दर्शकों को काउंटर पर लाइन में खड़े नहीं रहना पड़ेगा। किसी कारणवश अगर व्यक्ति खुद मैच देखने नहीं आ सकते तो वह एम टिकट को मैच शुरू होने से 3 घंटे पहले तक अपने किसी करीबी को ट्रांसफर भी कर सकते हैं।

साभार : गूगल

इसके लिए एम टिकट में क्यूआर के नीचे टिकट ट्रांसफर का ऑप्शन दिया जाएगा। जिस पर क्लिक करने पर कॉन्टैक्ट लिस्ट ओपन होगी और किसी एक कॉन्टैक्ट पर टिकट भेज सकेंगे। सामने वाला व्यक्ति जब बुक माई शो से आए मैसेज को ओपन करके रिक्वेस्ट स्वीकार करेगा तो उसे अपने मोबाइल पर एम टिकट दिखने लगेगा। एक बार टिकट ट्रांसफर करने पर पहले व्यक्ति के मोबाइल पर एम टिकट दिखना बंद हो जाएगा।

बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों के लिए अलग लाइन

मैच वाले दिन स्टेडियम के सभी गेट पर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए अलग लाइन की व्यवस्था होगी, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।