समाचार पोर्टल

'द ट्रेटर्स इंडिया 2' की रिलीज डेट से उठा पर्दा

फिल्म निर्माता करण जौहर के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने शो का आधिकारिक ट्रेलर जारी करते हुए बताया कि 'द ट्रेटर्स इंडिया 2'…

Ragwendra P Singh
July 27, 2026
1 min read
'द ट्रेटर्स इंडिया 2' की रिलीज डेट से उठा पर्दा

फिल्म निर्माता करण जौहर के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने शो का आधिकारिक ट्रेलर जारी करते हुए बताया कि 'द ट्रेटर्स इंडिया 2' का प्रीमियर 13 अगस्त 2026 से होगा। पहले सीजन की सफलता के बाद करण जौहर एक बार फिर शो की मेजबानी करते नजर आएंगे।

 

जारी ट्रेलर में करण जौहर पहले सीजन की यादों को ताजा करते हुए नए सीजन के रोमांच की झलक दिखाते हैं। इस बार शो में 21 प्रतियोगी हिस्सा लेंगे, जो रणनीति, भरोसे और धोखे के खेल के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश करेंगे। ट्रेलर में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को पहले दो प्रतियोगियों के रूप में पेश किया गया है।

 

निर्माताओं के अनुसार, नए सीजन में सस्पेंस, रणनीति और रोमांच पहले से कहीं अधिक देखने को मिलेगा। शो के नए एपिसोड हर गुरुवार को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किए जाएंगे। ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों के बीच दूसरे सीजन को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'टॉक्सिक' को लेकर ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अपने किरदार को अब तक के करियर का सबसे रचनात्मक और संतोषजनक अनुभव बताया है। हाल ही में फिल्म के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने…

'द ट्रेटर्स इंडिया 2' के सभी प्रतियोगियों से उठा पर्दा, 13 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग

अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन 13 अगस्त से दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। हाल ही में शो का प्रोमो और ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें करण जौहर एक बार फिर होस्ट की भूमिका में…

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर आलिया भट्ट का आया रिएक्शन

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। अभिनेत्री आलिया…

लंदन की सड़कों पर मिस्ट्री गर्ल संग घूमते दिखे आर्यन खान

अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आर्यन को लंदन के एक कैसिनो के बाहर एक रहस्यमयी युवती के साथ देखा गया है। वीडियो…