द इंडियन व्यू

थंगराजा का तूफानी खेल, चेन्नई ओपन में शीर्ष पर पहुंचे

श्रीलंका के एन. थंगराजा ने गुरुवार को चेन्नई ओपन 2025 गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के अब तक के सबसे कम स्कोर – नौ अंडर 63 – की बराबरी की और लीडरबोर्ड में शीर्ष स्थान पर पहुंच…

Ragwendra P Singh
September 19, 2025
3 min read
थंगराजा का तूफानी खेल, चेन्नई ओपन में शीर्ष पर पहुंचे

श्रीलंका के एन. थंगराजा ने गुरुवार को चेन्नई ओपन 2025 गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के अब तक के सबसे कम स्कोर – नौ अंडर 63 – की बराबरी की और लीडरबोर्ड में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए। यह राउंड ‘मूविंग डे’ के रूप में भी जाना जाता है, जहां खिलाड़ी निर्णायक बढ़त बनाने की कोशिश करते हैं।

साभार : गूगल

थंगराजा (69-66-63) पहले हाफ तक संयुक्त चौथे स्थान पर थे, लेकिन तीसरे दिन दमदार शुरुआत करते हुए वे तीन पायदान ऊपर चढ़े और कुल 18-अंडर 198 के स्कोर के साथ एक शॉट की बढ़त हासिल कर ली।

पांच बार के पीजीटीआई विजेता थंगराजा, जिन्होंने इसी साल एक खिताब अपने नाम किया था, अब गुरुग्राम के मनु गंडास के खिलाफ फिर से मुकाबले में हैं।

तीन साल पहले इसी टूर्नामेंट में गंडास ने थंगराजा को अंतिम दिन हराकर खिताब जीता था। उस समय भी प्रतियोगिता कॉस्मो टीएनजीएफ गोल्फ कोर्स में ही आयोजित हुई थी।

गंडास (66-68-65) ने इस बार त्रुटिरहित खेल दिखाते हुए सात बर्डी लगाईं और एक स्थान ऊपर चढ़कर 17-अंडर 199 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर आ गए।

वहीं, दिल्ली के शौर्य भट्टाचार्य (67-65-69) तीसरे राउंड में 69 का स्कोर करते हुए एक पायदान नीचे खिसककर तीसरे स्थान (15-अंडर 201) पर पहुंच गए। पहले हाफ में एक शॉट की बढ़त के साथ आगे चल रहे चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा ने 71 का स्कोर बनाया और 14-अंडर 202 के स्कोर के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर खिसक गए।

उनके साथ हनी बैसोया (66) भी इसी स्कोर पर हैं। इससे पहले, अधूरा दूसरा राउंड समाप्त हुआ, जिसमें कट 145 (एक ओवर) पर लगा और 57 पेशेवर खिलाड़ियों ने कट हासिल किया। इसके बाद तीसरे राउंड की शुरुआत सुबह 9:10 बजे से हुई। 44 वर्षीय कोलंबो निवासी थंगराजा के तीसरे राउंड में एक ईगल, आठ बर्डी और एक बोगी शामिल रहीं।

उन्होंने अपने आयरन और वेज शॉट्स का बेहतरीन इस्तेमाल किया, जिससे चार टैप-इन (एक ईगल व तीन बर्डी) का मौका मिला। उनका सबसे लंबा पुट पांचवें होल में 20 फुट की बर्डी के रूप में रहा। थंगराजा ने कहा, “आज मेरे अप्रोच और वेज शॉट्स शानदार थे।

पहले दो राउंड में पुटिंग में थोड़ी परेशानी हो रही थी, लेकिन आज यह बेहतर रहा। हालांकि बहुत लंबे पुट नहीं लगाए, पर शॉट्स सटीक थे।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं इस कोर्स से अच्छी तरह परिचित हूं और यहां खुद को घर जैसा महसूस करता हूं। यह बहुत खास है कि तीन साल बाद एक बार फिर मनु के साथ लीड ग्रुप में मुकाबला करने का मौका मिल रहा है।

मैं इसे लेकर उत्साहित हूं, क्योंकि मेरा हालिया फॉर्म अच्छा रहा है – पिछले चार टूर्नामेंट्स में मैं टॉप-15 में रहा हूं।” वहीं, अपने नौवें पीजीटीआई खिताब और करीब डेढ़ साल में पहली जीत की तलाश में लगे मनु गंडास ने तीसरे दिन सात बर्डी लगाकर खुद को खिताबी दावेदार के रूप में मजबूती से पेश किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।