त्याग और सेवाभाव भारतीय मिट्टी का गुण : मोहन भागवत
बालाघाट : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मंगलवार काे कहा कि दूसरों के लिए त्याग, बलिदान और योगदान देना भारतीय मिट्टी का गुण है। कैप्टन स्मित मच्छर ने अपने कर्तृत्व के माध्यम से इस गुण को प्रत्यक्ष…

बालाघाट : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मंगलवार काे कहा कि दूसरों के लिए त्याग, बलिदान और योगदान देना भारतीय मिट्टी का गुण है। कैप्टन स्मित मच्छर ने अपने कर्तृत्व के माध्यम से इस गुण को प्रत्यक्ष रूप से जीकर दिखाया।यह विचार आज सरसंघचालक भागवत मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के कारंजा में बालासाहेब और भाऊराव देवरस स्मृति भवन के लोकार्पण और माधव नेत्रालय के नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र जांच केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम में व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर माधव नेत्रालय के निखिल मुंडले, दीपक तामशेट्टीवार, डॉ. पवन स्थापत, अतुल शिरोलकर और पूर्वेंदु सक्सेना उपस्थित थे।भागवत ने कहा कि भारतीय व्यक्ति दूसरों के लिए निरंतर त्याग और बलिदान करते हुए उनके जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीता आया है। यह सेवाभाव भारतीय मिट्टी के संस्कारों में ही निहित है। यही कारण है कि पिछले एक हजार वर्षों में जितने महापुरुष दुनिया में नहीं हुए होंगे, उतने महापुरुष भारत में केवल दो सौ वर्षों में पैदा हुए।संघ प्रमुख ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा कार्य करने वाला व्यक्ति कभी अहंकार में नहीं रहता। जरूरतमंद व्यक्ति में नारायण का रूप देखकर उसकी सहायता करना भारतीय संस्कृति की विशेषता है। बालासाहेब और भाऊराव देवरस ने अपने जीवन में इसी सेवाभाव को अपनाया।उन्हाेंने झारखंड के दुर्गम क्षेत्रों में भाऊराव देवरस द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर के माध्यम से वनवासी समाज के लिए किए गए शैक्षणिक कार्य का भी विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एकल विद्यालय के कार्य की नींव भी उन्होंने रखी और उनके योगदान पर प्रकाश डाला।उन्हाेंने कहा कि निस्वार्थ और निष्काम सेवा के माध्यम से व्यक्ति पीढ़ियों तक स्मरण में बना रहता है। इसलिए बालासाहेब और भाऊराव देवरस ने जिस भावना से सेवा कार्य किया, उसी भावना के साथ इस कार्य को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम के प्रारंभिक संबोधन में न्यास के उपाध्यक्ष अरविंद मार्डीकर ने स्वर्गीय बालासाहेब और भाऊराव देवरस के जीवनकार्य तथा कारंजा गांव के साथ उनके संबंध के बारे में जानकारी दी। उन्हाेंने भैय्याजी जोशी के मार्गदर्शन में देवरस बंधुओं की स्मृतियों को संजोने के लिए पिछले 30 वर्षों से किए जा रहे सेवा कार्य पर भी प्रकाश डाला।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
कोलकाता: चोरबागान भगदड़ कांड में 7 गिरफ्तार, पूजा आयोजकों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
अभिषेक सिंह कोलकाता: उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार (17 अक्टूबर, 2026) को मची भीषण भगदड़ के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल…
हरियाणा के टोहाना में बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; लाखों का सामान जलकर खाक
सरिता त्रिपाठी फतेहाबाद: हरियाणा के टोहाना शहर में रविवार (18 अक्टूबर, 2026) को उस समय हड़कंप मच गया, जब अमानी रोड स्थित एक बैटरी फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और…
'सत्ता को रुतबा नहीं, जिम्मेदारी समझें', नए आईपीएस अधिकारियों को अमित शाह की नसीहत; कहा- प्रचार से दूर रहकर प्रदर्शन से पहचान बनाएं
राघवेंद्र प्रताप सिंह हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के नए आईपीएस अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि वे अपने पद को रुतबे के बजाय जिम्मेदारी के रूप में देखें। उन्होंने अधिकारियों से प्रचार से दूर रहने…
नशा तस्करी के आरोपी की जमानत याचिका खारिज
शिमला : शिमला जिला में चिट्टा तस्करी के एक मामले में आरोपी को अदालत से राहत नहीं मिली है। रामपुर पुलिस थाना में दर्ज मामले में आरोपी राजा नेगी निवासी झाकड़ी जिला शिमला की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। आरोपी के…
