तेजस्वी यादव के मरीन ड्राइव के मस्ती वाले वीडियो पर केंद्रीय मंत्री मांझी का तंज
पटना : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का पटना के मरीन ड्राइव पर रात को मस्ती करने का एक वीडियो सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जबरदस्त कटाक्ष किया है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख…

पटना : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का पटना के मरीन ड्राइव पर रात को मस्ती करने का एक वीडियो सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जबरदस्त कटाक्ष किया है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख मांझी ने कहा कि अगर जंगलराज वाली सरकार होती तो मुख्यमंत्री आवास पर सभी लोग कट्टे पर डिस्को करते नजर आते।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राजद नेता तेजस्वी यादव के मस्ती वाले इस वीडियो को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, बिहार की चमचमाती हुई खुली सड़क पर आधी रात को डांस करते युवाओं की यह टोली बता रही है कि बिहार में सुशासन की सरकार है। जंगलराज वाले लालू परिवार की यदि सरकार होती तो तेजस्वी यादव सहित ये सारे युवा लालू यादव के गुंडों के द्वारा उठा लिए जाते और मुख्यमंत्री निवास पर कट्टे पर डिस्को कर रहे होते।
उन्होंने आगे लिखा कि इसलिए तो मैं बार-बार कहता हूं बिहार में एनडीए जरूरी है। दरअसल, राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, गर्मी, बारिश और उमस के बीच कल 16 दिनों तक चली वोटर अधिकार यात्रा समाप्त हुई। रात्रि में सिंगापुर से आए भांजे ने कहा कि ड्राइव पर चलें। रास्ते में सड़क पर कुछ युवा साथी कलाकार मिले। वे गाना गा रहे थे, रील्स बना रहे थे। आग्रह करने लगे तो हमने भी हाथ-पैर आजमाए।
उन्होंने आगे लिखा, हम सब सहजता, सरलता और सुगमता के साथ युवाओं की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं, सपनों और उम्मीदों संग कदमताल कर जाति-धर्म से ऊपर उठ नए बिहार के निर्माण का संकल्प लेकर सत्ता परिवर्तन करेंगे।
इस मरीन ड्राइव के मस्ती भरे कई वीडियो को रोहिणी आचार्य ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, बिहार के युवा बदलाव चाहते हैं, युवा तेजस्वी की अगुवाई में बढ़ता बिहार चाहते हैं। युवाओं के साथ अनौपचारिक संवाद से उन्हें और बेहतर तरीके से समझने का अवसर प्राप्त होता है और एक नई ऊर्जा का संचार होता है। युवा नेतृत्व, नई सोच के साथ ही आगे बढ़ेगा बिहार।
इस वीडियो में खुद रोहिणी आचार्य और तेजस्वी यादव की पत्नी भी नजर आ रही हैं। एक वीडियो में तेजस्वी डांस के स्टेप भी सीखते दिख रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
