तृषा ने संन्यास की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने फिल्मों से संन्यास और शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर आखिरकार प्रतिक्रिया दी है। पिछले कुछ दिनों से उनके अभिनेता थलापति विजय के साथ कथित रिश्ते और निजी जीवन को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं।…

अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने फिल्मों से संन्यास और शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर आखिरकार प्रतिक्रिया दी है। पिछले कुछ दिनों से उनके अभिनेता थलापति विजय के साथ कथित रिश्ते और निजी जीवन को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं। इस बीच, उनके फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने और किसी अमीर व्यवसायी से शादी करने की खबरें भी सामने आई थीं।
इन अटकलों पर विराम लगाते हुए तृषा ने सोशल मीडिया पर तीखा जवाब दिया। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा कि लगता है उन्होंने फिल्में छोड़ दी हैं, शादी कर ली है और चार बच्चों की मां भी बन गई हैं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने साफ कर दिया कि ये सभी खबरें पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत हैं।
गौरतलब है कि हाल के महीनों में तृषा का नाम थलापति विजय के साथ जोड़ा जा रहा था। हालांकि, दोनों में से किसी ने इन चर्चाओं पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। काम की बात करें तो तृषा जल्द ही फिल्म 'करुप्पु' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ सूर्या भी मुख्य भूमिका में होंगे।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
