द इंडियन व्यू

तृतीय अधीर दुबे टी-20 क्रिकेट : कॅरियर लायंस, तारिक क्लब, क्रिकेट बड्डीज व सीवीसीएल सेमीफाइनल में

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच राशिद (नाबाद 40 रन, 2 विकेट) के आलराउंड खेल से एसएमआर क्लब ने तृतीय अधीर दुबे स्मारक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच में केएसीसी को 4 रन से हराया। इसी के साथ कॅरियर लायंस, तारिक क्रिकेट…

Ragwendra P Singh
January 27, 2025
2 min read
तृतीय अधीर दुबे टी-20 क्रिकेट : कॅरियर लायंस, तारिक क्लब, क्रिकेट बड्डीज व सीवीसीएल सेमीफाइनल में

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच राशिद (नाबाद 40 रन, 2 विकेट) के आलराउंड खेल से एसएमआर क्लब ने तृतीय अधीर दुबे स्मारक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच में केएसीसी को 4 रन से हराया। इसी के साथ कॅरियर लायंस, तारिक क्रिकेट क्लब, क्रिकेट बड्डीज और सीवीसीएल ने लीग राउंड में क्रमश: पहले से चौथे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

साभार : गूगल

पंडित रास बिहारी तिवारी स्टेडियम पर रविवार को खेले गए मैच में एसएमआर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 168 रन का स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज डा.हसीब हाशमी (59 रन, 51 गेंद, 7 चौके) के अर्धशतक के बाद मैन ऑफ द मैच राशिद (40 रन, 19 गेंद, 2 चौके, 4 छक्के) ने नाबाद पारी खेली। केएसीसी से मिर्जा अली सादिक ने 3 विकेट की सफलता पाई।

जवाब में केएसीसी निर्धारित ओवर में 7 विकेट पर 164 रन ही बना सका और जीत से 4 रन दूर रह गया। मध्य क्रम में मिर्जा अली सादिक (50) ने अर्धशतक जड़ा। फैसल ने 38 व रिजवान अली ने 31 रन जोड़े लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। एसएमआर क्लब से रोहित सिंह, राशिद व मो.जावेद ने 2-2 विकेट की सफलता पाई।

लीग मैचों की समाप्ति के बाद कॅरियर लायंस व तारिक क्लब को 7 मैचों में 6 जीत से 12-12 अंक मिले लेकिन बेहतर रन औसत के चलते कॅरियर लायंस पहले व तारिक क्लब दूसरे स्थान पर रहा। क्रिकेट बड्डीज 7 मैचों में 5 जीत के चलते 10 अंक के साथ तीसरे व सीवीसीएल 7 मैचों में 4 जीत के चलते 8 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहा।

टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 8 फरवरी को तारिक क्रिकेट क्लब बनाम सीवीसीएल के मध्य और दूसरा सेमीफाइनल 9 फरवरी को कॅरियर लायंस बनाम क्रिकेट बड्डीज के मध्य खेला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।