तृतीय अधीर दुबे टी-20 क्रिकेट : शशि प्रकाश ने सीवीसीएल को दिलाई जीत
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच शशि प्रकाश (5 विकेट, नाबाद 41 रन) के उम्दा आलराउंड खेल से सीवीसीएल ने तृतीय अधीर दुबे स्मारक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में स्मैश क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराकर पूरे अंक जुटाए। पंडित रास बिहारी तिवारी…

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच शशि प्रकाश (5 विकेट, नाबाद 41 रन) के उम्दा आलराउंड खेल से सीवीसीएल ने तृतीय अधीर दुबे स्मारक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में स्मैश क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराकर पूरे अंक जुटाए। पंडित रास बिहारी तिवारी स्टेडियम पर स्मैश क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 147 रन बनाए। गोल्डी सिंह (62 रन, 44 गेंद, 9 चौके) के अर्धशतक के बाद पीयूष (30) ने उम्दा पारी खेली।

सीवीसीएल से शशि प्रकाश ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर 5 विकेट की सफलता पाई। सुनील यादव को 2 विकेट मिले। जवाब में सीवीसीएल ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 148 रन बनाकर मैच जीत लिया। कपिल निगम ने 51 गेंदों पर 10 चौके व 1 छक्के से नाबाद 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
उनका साथ देते हुए शशि प्रकाश ने 20 गेंदों पर 4 चौके व 2 छक्के से नाबाद 41 रन बनाए। दोनां ने पांचवें विकेट के लिए 67 रन की अविजित साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। स्मैश टीम से संदीप छाबड़ा को 2 विकेट की सफलता मिली।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
