तीसरे टी-20 में श्रीलंका की जीत, सीरीज पर न्यूज़ीलैंड का कब्जा
कुसल परेरा ने टी20 क्रिकेट में श्रीलंका के लिए सबसे तेज शतक मारकर तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में अपनी टीम को न्यूजीलैंड पर सात रन से जीत दिलाई। MARTY MELVILLE/AFP via Getty Images परेरा के 44 गेंद में शतक और कप्तान…

कुसल परेरा ने टी20 क्रिकेट में श्रीलंका के लिए सबसे तेज शतक मारकर तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में अपनी टीम को न्यूजीलैंड पर सात रन से जीत दिलाई।

परेरा के 44 गेंद में शतक और कप्तान चरित असालांका के साथ शतकीय साझेदारी से श्रीलंका ने पांच विकेट पर 218 रन बनाए जो टी20 में उसका दूसरा बेस्ट स्कोर है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने पहला मैच आठ रन से और दूसरा 45 रन से जीता था।
न्यूजीलैंड सात विकेट पर 211 रन ही बना सकी जिसमें रचिन रविंद्र ने 39 गेंद में 69 रन बनाए। न्यूजीलैंड की शुरूआत बहुत अच्छी रही और पावरप्ले के छह ओवरों में बिना विकेट गिरे 60 रन बने। असालांका ने रविंद्र, मार्क चैपमैन (नौ) और ग्लेन फिलिप्स (छह) को आउट किया। असालांका ने 25 रन देकर तीन विकेट झटके थे, लेकिन डेरिल मिचेल ने उनके आखिरी ओवर में लगातार चार छक्के लगाकर उनका औसत बिगाड़ दिया।

वानिंदु हसरंगा ने मिचेल हे (आठ) और माइकल ब्रासवेल (1) को 16वें ओवर में पवेलियन भेजा। न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में 22 रन की जरूरत थी। पहली तीन गेंद पर छह रन लेने के बाद जाक फोक्स ने चौथी गेंद पर छक्का लगाया।
आखिरी दो गेंद पर न्यूजीलैंड को 10 रन की जरूरत थी लेकिन उसके बल्लेबाज तीन रन ही बना सके। कुसल परेरा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि जैकब डफी प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। श्रीलंका-न्यूज़ीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच 5 जनवरी को, दूसरा मैच 8 जनवरी को जबकि तीसरा मैच 11 जनवरी को होगा।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
