द इंडियन व्यू

तीसरे टी-20 में बुमराह का जादू, गौतम गंभीर के 15 POTM अवॉर्ड के बराबर

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 में जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच बने। लगातार तीसरे टी20 में भारत के अलग-अलग खिलाड़ियों ने मैच विजेता की भूमिका निभाई है। पहले टी20 में अभिषेक शर्मा तो दूसरे में ईशान किशन को POTM का…

Ragwendra P Singh
January 26, 2026
2 min read
तीसरे टी-20 में बुमराह का जादू, गौतम गंभीर के 15 POTM अवॉर्ड के बराबर

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 में जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच बने। लगातार तीसरे टी20 में भारत के अलग-अलग खिलाड़ियों ने मैच विजेता की भूमिका निभाई है। पहले टी20 में अभिषेक शर्मा तो दूसरे में ईशान किशन को POTM का अवॉर्ड मिला था।

गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 में भी बल्लेबाजों ने खूब तबाही मचाई, मगर जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन सबसे खास रहा, जिस वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। बुमराह ने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 17 रन खर्च कर 3 विकेट हासिल किए। बुमराह ने इसी के साथ पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर की बराबरी कर ली है।

भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह गौतम गंभीर की बराबरी पर पहुंच गए हैं। इन दोनों ने अपने करियर में 15-15 बार टीम की जीत में अहम भूमिका निभाकर यह अवॉर्ड जीता। इनके साथ-साथ नवजोत सिंह सिद्धु और सुरेश रैना का भी नाम मौजूद हैं।

जसप्रीत बुमराह के आगे अब 15 खिलाड़ी और हैं जिन्होंने उनसे अधिक प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड जीते हैं। ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा 76 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है।

साभार : गूगल

वहीं विराट कोहली ठीक उनके पीछे हैं। रोहित शर्मा और कोहली के बीच बड़ा अंतर है। कोहली ने 71 बार तो रोहित ने 45 बार POTM का अवॉर्ड जीता है।

सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय

76 - सचिन तेंदुलकर

71-विराट कोहली

45 - रोहित शर्मा

37 - सौरव गांगुली

34- युवराज सिंह

31 - वीरेंद्र सहवाग

26- रविंद्र जड़ेजा

25 - राहुल द्रविड़

23- मोहम्मद अजहरुद्दीन

23 - एमएस धोनी

19- शिखर धवन

19 - कपिल देव

17- रवि अश्विन

16 - अनिल कुंबले

16- सूर्यकुमार यादव

15 - जसप्रीत बुमराह*

15- गौतम गंभीर

15 - सुरेश रैना

15- नवजोत सिद्धू

14-कुलदीप यादव

14- रवि शास्त्री

13 - इरफ़ान पठान

13- के श्रीकांत

12- जहीर खान

12- केएल राहुल

12 - जवागल श्रीनाथ

11- हार्दिक पंड्या

11 - हरभजन सिंह

11-भुवनेश्वर कुमार

10- अक्षर पटेल

10 - सुनील गावस्कर

10 - मोहिंदर अमरनाथ

10- वीवीएस लक्ष्मण

10-अजय जड़ेजा

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।