द इंडियन व्यू

तीन हार के बाद राजपूताना रॉयल्स की जीत की राह पर वापसी, चेरो आर्चर्स को दी शिकस्त

हैदराबाद: खराब प्रदर्शन के दौर से उबरते हुए गत चैंपियन राजपूताना रॉयल्स ने मंगलवार को आर्चरी प्रीमियर लीग (एपीएल) सीजन-2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चेरो आर्चर्स को 6-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। सोमवार को जीत…

Ragwendra P Singh
October 13, 2026
3 min read
तीन हार के बाद राजपूताना रॉयल्स की जीत की राह पर वापसी, चेरो आर्चर्स को दी शिकस्त

हैदराबाद: खराब प्रदर्शन के दौर से उबरते हुए गत चैंपियन राजपूताना रॉयल्स ने मंगलवार को आर्चरी प्रीमियर लीग (एपीएल) सीजन-2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चेरो आर्चर्स को 6-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। सोमवार को जीत की राह पर लौटने से पहले रॉयल्स को लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस मुकाबले में टीम ने बेहतरीन लय दिखाते हुए एक भी सेट गंवाए बिना जीत हासिल की।

कंपाउंड विश्व नंबर-1 एला गिब्सन रहीं जीत की नायिका, सभी छह तीर 10 के निशाने पर लगाकर पूरे 60 अंक हासिल किए

इस जीत से राजपूताना रॉयल्स के छह अंक हो गए हैं और टीम सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूती से बनी हुई है। चेरो आर्चर्स के भी छह अंक हैं। रॉयल्स की जीत की सबसे बड़ी नायिका कंपाउंड विश्व नंबर-1 एला गिब्सन रहीं। उन्होंने अपने सभी छह तीर 10 के निशाने पर लगाकर संभावित 60 में से पूरे 60 अंक हासिल किए।

Picture Credit - Archery Premier League

भारतीय तीरंदाजी संघ की पहल पर आयोजित दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी आधारित तीरंदाजी लीग एपीएल में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें 36 भारतीय और 12 शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों सहित कुल 48 तीरंदाज शामिल हैं। हैदराबाद के पीपुल्स प्लाजा में आयोजित इस लीग का समापन 18 अक्टूबर को होगा। शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी, जिसके बाद खिताबी मुकाबला होगा।

चेरो आर्चर्स ने कुमकुम मोहोड़ की जगह अपनी अंतरराष्ट्रीय रिकर्व तीरंदाज कैसी कॉफहोल्ड को मैदान में उतारा, लेकिन अमेरिकी खिलाड़ी की शुरुआत में लगा महंगा सात का निशाना टीम पर भारी पड़ा। चेरो को पहला सेट 73-74 से गंवाना पड़ा। दूसरे सेट में भी राजपूताना रॉयल्स ने 76-75 से बाजी मारी। चेरो के कंपाउंड तीरंदाजों के दो नौ के निशाने टीम को महंगे पड़े।

Picture Credit - Archery Premier League

तीसरा सेट छह-छह तीरों के बाद 58-58 से बराबर रहा। इसके बाद शानदार फॉर्म में चल रहे अतनु दास ने अप्रत्याशित रूप से आठ का निशाना लगाया। वहीं, अंकिता भगत की जगह अपना पहला मुकाबला खेल रहीं संगीता ने रॉयल्स के लिए शानदार 10 का निशाना साधा। जीत के लिए आठ अंक की जरूरत थी और टोक्यो ओलंपिक चैंपियन मेटे गाजोज ने नौ का निशाना लगाकर टीम की जीत पक्की कर दी। इसके बाद उन्होंने अपने खास अंदाज में जश्न मनाया और साथियों के साथ जांघों पर हाथ मारकर खुशी जाहिर की।

जीत के बाद गाजोज ने कहा, “पहले चार दिनों में हमने अच्छी शुरुआत नहीं की थी। शायद सभी हमें याद कर रहे थे, क्योंकि मुझे लगता है कि एपीएल में ज्यादा ऊर्जा और डांस की जरूरत है। अब हम इसकी भरपाई कर रहे हैं।”

बुधवार को पहले मुकाबले में चेरो आर्चर्स का सामना पृथ्वीराज योद्धाज से होगा। पिछली भिड़ंत में दोनों टीमों के बीच कई बार सडन डेथ का रोमांच देखने को मिला था, जिसमें अंततः योद्धाज ने जीत हासिल की थी। दूसरे मुकाबले में काकतीय नाइट्स और राजपूताना रॉयल्स आमने-सामने होंगे, जबकि दिन का अंतिम मुकाबला चोला चीफ्स और माइटी मराठाज के बीच खेला जाएगा।

Picture Credit - Archery Premier League

आर्चरी प्रीमियर लीग सीजन-2 का सीधा प्रसारण सोनीलिव, दूरदर्शन, भारतीय तीरंदाजी संघ के यूट्यूब चैनल और आर्चरी+ पर किया जा रहा है। टिकट जोमैटो के डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।