द इंडियन व्यू

'तिरंगा विवाद' के बीच आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज आज से, पहला मैच पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड

नई दिल्ली। तिरंगा विवाद के साए तले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज बुधवार को हो रहा है। पहला मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा। आमने-सामने मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड होंगे। आयोजन…

Ragwendra P Singh
February 19, 2025
3 min read
'तिरंगा विवाद' के बीच आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज आज से, पहला मैच पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड

नई दिल्ली। तिरंगा विवाद के साए तले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज बुधवार को हो रहा है। पहला मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा। आमने-सामने मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड होंगे। आयोजन पाकिस्तान की मेजबानी में हाइब्रिड मॉडल के आधार पर हो रहा है। भारत के सभी मैच दुबई में होंगे।

दरअसल, तिरंगा विवाद उस वीडियो के सामने आने के बाद खड़ा हुआ था जिसमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने वाले सभी देशों के झंडे दिखाई दे रहे थे, लेकिन भारतीय ध्वज तिरंगा नहीं दिखा था।

वीडियो में दिखा कि स्टेडियम में कथित तौर पर भारतीय ध्वज नहीं फहराया गया। जिसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की आलोचना की गई कि वह देश में चैंपियंस ट्रॉफी मैच खेलने से इनकार करने पर भारत के खिलाफ अपना गुस्सा निकाल रहा है।

सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का शिकार होने के बाद, पीसीबी ने कहा कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान में खेलने वाले देशों के झंडे ही स्टेडियमों में फहराए गए हैं।

पीसीबी के एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, जैसा कि आप जानते हैं, भारत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान अपने मैच खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आ रहा है, कराची के नेशनल स्टेडियम, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में उन देशों के झंडे फहराए गए हैं, जो उक्त स्थलों पर खेलने जा रहे हैं।

जब पूछा गया कि कराची और लाहौर स्टेडियम में भारत, बांग्लादेश और अन्य भाग लेने वाले देशों के झंडे क्यों नहीं थे, तो सूत्र ने कहा, भारतीय टीम दुबई में अपने मैच खेलने जा रही है। दूसरी बात, बांग्लादेश की टीम अभी तक पाकिस्तान नहीं पहुंची है और दुबई में भारत के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। इसलिए, उनके झंडे नहीं फहराए गए हैं और अन्य देश, जो यहां आ चुके हैं और पाकिस्तान में खेलेंगे, उनके झंडे स्टेडियम में हैं।

सूत्र ने कहा, मुझे नहीं लगता कि पीसीबी को इस पर आधिकारिक बयान देने की भी जरूरत है। यह स्पष्ट है कि यह विवाद बिना तथ्यों के बनाया गया है और इसका उद्देश्य फर्जी खबरों के जरिए मेजबान पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुंचाना है।

बुधवार के मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान टीम की कमान मोहम्मद रिजवान के हाथों में है तो वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर कर रहे हैं। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के वनडे मुकाबले की बात करें तो अब तक दोनों कुल 118 बार भिड़े हैं। इसमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है। पाक टीम ने 61 बार जीत हासिल की तो न्यूजीलैंड 53 मैचों में अपना परचम लहराने में कामयाब रही। वहीं चार मैच बेनतीजा रहे।

वहीं, अगर चैंपियंस ट्रॉफी की बात करें तो यहां पाकिस्तान के मुकाबले न्यूजीलैंड बीस साबित हुआ है। दोनों तीन बार यानी 2000, 2006 और 2009 में भिड़े और तीनों ही मुकाबले न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए।

पाकिस्तान टीम स्क्वॉड की बात करें तो इसमें फखर जमान, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, उस्मान खान और सऊद शकील शामिल हैं। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाड़ी- विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (सी), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ’रूर्के, जैकब डफी, काइल जैमीसन, मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।