द इंडियन व्यू

तारिक रहमान की अगुवाई में बांग्लादेश में लिखा जाएगा नया इतिहास, शपथग्रहण आज, जाते-जाते जहर उगल गए युनूस

ढाका : बांग्लादेश में मंगलवार से नया राजनीतिक अध्याय लिखा जा रहा है जब बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। इसी माह हुए आम चुनाव में उनकी…

Ragwendra P Singh
February 17, 2026
2 min read
तारिक रहमान की अगुवाई में बांग्लादेश में लिखा जाएगा नया इतिहास, शपथग्रहण आज, जाते-जाते जहर उगल गए युनूस

ढाका : बांग्लादेश में मंगलवार से नया राजनीतिक अध्याय लिखा जा रहा है जब बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। इसी माह हुए आम चुनाव में उनकी पार्टी बीएनपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

 

बांग्लादेश में आज तारिक रहमान नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन दोपहर को जातीय संसद के साउथ प्लाजा में नये मंत्रिमंडल सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। प्रोथोम आलो ने राष्ट्रीय संसद सचिवालय का हवाला देते हुए बताया है कि नव निर्वाचित संसद सदस्यों और संवैधानिक सुधार परिषद के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:00 बजे जातीय संसद भवन के शपथ कक्ष में शुरू होगा। मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 4:00 बजे होगा।

 

इससे पहले बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने इस्तीफे से पहले अपने विदाई भाषण में भारत के खिलाफ जहर उगला। उन्होंने भारत का नाम लिए बगैर पूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों को सेवन सिस्टर्स कहकर संबोधित किया।

 

उल्लेखनीय है कि 5 अगस्त 2024 को हुए छात्र-जन आंदोलन के बाद चुनी हुई सरकार की यह औपचारिक स्थापना है। इससे पहले बांग्लादेश में 13वें आम चुनाव में बीएनपी को शानदार जीत मिली जिसमें देश की 297 में से 209 सीट जीती। जबकि जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिलीं।

 

तीन दशकों से अधिक समय तक पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत खालिदा जिया के इर्द-गिर्द घूमते रहे बांग्लादेश में 35 साल बाद तारिक रहमान के रूप में नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा स्पीकर ओम बिरला करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…