ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले खिलाड़ी सम्मानित, अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रशिक्षकों ने बढ़ाया उत्साह
लखनऊ। लखनऊ के बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल, शहीद पथ में शुक्रवार को ताइक्वांडो खिलाड़ियों के लिए आयोजित बेल्ट वितरण समारोह बच्चों के उत्साह और ऊर्जा से भर उठा। बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में बेल्ट वितरण समारोह…

लखनऊ। लखनऊ के बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल, शहीद पथ में शुक्रवार को ताइक्वांडो खिलाड़ियों के लिए आयोजित बेल्ट वितरण समारोह बच्चों के उत्साह और ऊर्जा से भर उठा।
बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में बेल्ट वितरण समारोह आयोजित
समारोह में मुख्य अतिथि मो.नदीम (देंश के पहले अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो पदक विजेता खिलाड़ी, अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर) एवं विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह (अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी 11 गोरखा रेजीमेंट) ने बेल्ट टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले 13 खिलाड़ियों को बेल्ट व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इससे पूर्व बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल शहीद पथ की प्रधानाचार्य उज्माना मसीह ने अतिथिगण को शाल व बुके प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान मो.नदीम ने स्कूल के ताइक्वांडो खिलाड़ियों को आत्मरक्षा की कई नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी।

वहीं बच्चों ने भी पूरे जोश और उमंग के साथ इन तकनीकों का अभ्यास किया और सीखने में गहरी रुचि दिखाई। इस अवसर पर स्कूल कोऑर्डिनेटर स्वाति श्रीवास्तव, मोनिका ठाकुर व समस्त शिक्षकगण एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक आकांक्षा विश्वकर्मा और ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी के निदेशक/मुख्य प्रशिक्षक अतुल यादव ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
