समाचार पोर्टल

तरंग शक्ति 2026 युद्धाभ्यास में दिखा अनोखा नजारा

जोधपुर : जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन में चल रहे तरंग शक्ति 2026 युद्धाभ्यास के दौरान आसमान में शनिवार को अनोखा नजारा देखने को मिला। अभ्यास में भाग ले रहे सभी मित्र राष्ट्रों के लड़ाकू विमानों और एयरक्रू ने एक साझा फॉर्मेशन…

Ragwendra P Singh
October 3, 2026
1 min read
तरंग शक्ति 2026 युद्धाभ्यास में दिखा अनोखा नजारा

जोधपुर : जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन में चल रहे तरंग शक्ति 2026 युद्धाभ्यास के दौरान आसमान में शनिवार को अनोखा नजारा देखने को मिला। अभ्यास में भाग ले रहे सभी मित्र राष्ट्रों के लड़ाकू विमानों और एयरक्रू ने एक साझा फॉर्मेशन में एक साथ उड़ान भरी।भारतीय वायुसेना के अनुसार, यह संयुक्त फॉर्मेशन विभिन्न देशों के बीच आपसी विश्वास, सटीकता और रक्षा भाईचारे का एक शक्तिशाली संदेश है। इस आयोजन का मुख्य संदेश पावर इन पार्टनरशिप यानी साझेदारी में ही शक्ति रहा, जिसने वैश्विक रक्षा सहयोग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।जोधपुर के एयरफोर्स स्टेशन पर 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक इस युद्धाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। इस अभ्यास में मेजबान भारत के साथ-साथ अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे मित्र राष्ट्रों की वायुसेनाएं अपने लड़ाकू विमानों और सैन्य कर्मियों के साथ-सीधे भाग ले रही हैं, जबकि 30 से ज्यादा देश पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

कोलकाता: चोरबागान भगदड़ कांड में 7 गिरफ्तार, पूजा आयोजकों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

अभिषेक सिंह कोलकाता: उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार (17 अक्टूबर, 2026) को मची भीषण भगदड़ के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल…

हरियाणा के टोहाना में बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; लाखों का सामान जलकर खाक

सरिता त्रिपाठी फतेहाबाद: हरियाणा के टोहाना शहर में रविवार (18 अक्टूबर, 2026) को उस समय हड़कंप मच गया, जब अमानी रोड स्थित एक बैटरी फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और…

'सत्ता को रुतबा नहीं, जिम्मेदारी समझें', नए आईपीएस अधिकारियों को अमित शाह की नसीहत; कहा- प्रचार से दूर रहकर प्रदर्शन से पहचान बनाएं

राघवेंद्र प्रताप सिंह हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के नए आईपीएस अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि वे अपने पद को रुतबे के बजाय जिम्मेदारी के रूप में देखें। उन्होंने अधिकारियों से प्रचार से दूर रहने…

नशा तस्करी के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

शिमला : शिमला जिला में चिट्टा तस्करी के एक मामले में आरोपी को अदालत से राहत नहीं मिली है। रामपुर पुलिस थाना में दर्ज मामले में आरोपी राजा नेगी निवासी झाकड़ी जिला शिमला की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। आरोपी के…