द इंडियन व्यू

तमिलनाडु के शिवगंगा में भीषण सड़क हादसा, नौ लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल

सरकारी दो बसें आपस में टकराईं शिवगंगा : तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पिल्लैयारपट्टी के पास दो सरकारी बसों की भिड़ंत में नौ लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं,…

Ragwendra P Singh
November 30, 2025
2 min read
तमिलनाडु के शिवगंगा में भीषण सड़क हादसा, नौ लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल

सरकारी दो बसें आपस में टकराईं शिवगंगा : तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पिल्लैयारपट्टी के पास दो सरकारी बसों की भिड़ंत में नौ लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तिरुपतूर, मदुरै और करैकुड़ी के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 5 महिला शामिल हैं।शिवगंगा जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस. प्रसाद के मुताबिक जिले के तिरुपतूर से करैकुड़ी जाने वाले मार्ग पर कुम्मंगुड़ी पुल के पास रविवार शाम को तिरुपतूर से करैकुड़ी जा रही एक सरकारी बस की करैकुड़ी से डिंडिगल जा रही बस से पिल्लैयारपट्टी के पास आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे के यात्रियों की चीख सुनकर इलाके के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में, चालक सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल यात्रियों को 108 एम्बुलेंस से तिरुपत्तूर सरकारी अस्पताल और नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। इस बीच भर्ती किए गए 3 लोग तिरुपत्तूर सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, तिरुपत्तूर, मदुरै और काराइकुड़ी सरकारी अस्पतालों में गंभीर 40 से अधिक यात्री उपचाराधीन हैं। डॉक्टरों ने बताया कि इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर है। इस दुर्घटना के बाद स्थल पर यातायात जाम होने के कारण पुलिस वहां पहुंची और यातायात को डायवर्ट किया। तिरुपत्तूर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।