समाचार पोर्टल

तमन्ना भाटिया ने शुरू की 'रागिनी 3' की शूटिंग

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपनी बहुप्रतीक्षित हॉरर फिल्म 'रागिनी 3' की शूटिंग शुरू कर दी है। बालाजी मोशन पिक्चर्स की लोकप्रिय 'रागिनी' फ्रेंचाइजी की इस नई फिल्म का निर्देशन शशांका घोष कर रहे हैं। तमन्ना ने सोशल मीडिया…

Ragwendra P Singh
July 16, 2026
1 min read
तमन्ना भाटिया ने शुरू की 'रागिनी 3' की शूटिंग

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपनी बहुप्रतीक्षित हॉरर फिल्म 'रागिनी 3' की शूटिंग शुरू कर दी है। बालाजी मोशन पिक्चर्स की लोकप्रिय 'रागिनी' फ्रेंचाइजी की इस नई फिल्म का निर्देशन शशांका घोष कर रहे हैं। तमन्ना ने सोशल मीडिया पर क्लैपरबोर्ड की तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी, जिससे साफ हो गया कि फिल्म की शूटिंग 15 जुलाई से लंदन में शुरू हो चुकी है।

 

फिल्म का पहला शेड्यूल लंदन में पूरा किया जाएगा, जबकि आने वाले महीनों में अन्य स्थानों पर भी शूटिंग होगी। हालांकि फिल्म की कहानी और अन्य कलाकारों के नाम अभी गुप्त रखे गए हैं, लेकिन निर्माताओं का दावा है कि 'रागिनी 3' में अलौकिक हॉरर, सस्पेंस और मनोरंजन का वही मिश्रण देखने को मिलेगा, जिसने इस फ्रेंचाइजी को दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया है। फिल्म को 'डेट नाइट हॉरर' के रूप में पेश किया जा रहा है।

 

'रागिनी 3' अगले वर्ष यानी 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा तमन्ना भाटिया अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'वन' में भी नजर आएंगी, जो 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'टॉक्सिक' को लेकर ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अपने किरदार को अब तक के करियर का सबसे रचनात्मक और संतोषजनक अनुभव बताया है। हाल ही में फिल्म के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने…

'द ट्रेटर्स इंडिया 2' के सभी प्रतियोगियों से उठा पर्दा, 13 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग

अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन 13 अगस्त से दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। हाल ही में शो का प्रोमो और ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें करण जौहर एक बार फिर होस्ट की भूमिका में…

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर आलिया भट्ट का आया रिएक्शन

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। अभिनेत्री आलिया…

लंदन की सड़कों पर मिस्ट्री गर्ल संग घूमते दिखे आर्यन खान

अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आर्यन को लंदन के एक कैसिनो के बाहर एक रहस्यमयी युवती के साथ देखा गया है। वीडियो…